फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rahul Roy devastated by Mushtaq Khan Death pays tribute while expressing grief shares Memories with late actor

मुश्ताक खान: 'जो दर्द मेरे दिल में है, उसे बताने के लिए शब्द नहीं...'; जिगरी दोस्त के निधन पर टूटे राहुल रॉय

Sat, 26 Sep 2026 01:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 26 Sep 2026 01:53 PM IST
सार

Rahul Roy On Mushtaq Khan: अभिनेता मुश्ताक खान दुनिया में नहीं रहे। 24 सितंबर को उनका निधन हो गया। मुश्ताक के जाने पर राहुल रॉय ने दुख जताया है और अपनी तीन दशक पुरानी दोस्ती को याद किया है।

विज्ञापन
Rahul Roy devastated by Mushtaq Khan Death pays tribute while expressing grief shares Memories with late actor
मुश्ताक खान-राहुल रॉय-दीपक तिजोरी - फोटो : इंस्टाग्राम@officialrahulroy

विस्तार

चर्चित अभिनेता मुश्ताक खान ने 24 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। वे कैंसर से पीड़ित थे। कल 25 सितंबर को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इंडस्ट्री के कई सेलेब्स उनकी अंतिम यात्रा में पहुंचे। वहीं, तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी। अभिनेता राहुल रॉय का भी दर्द छलका है। अपने जिगरी दोस्त के निधन पर वे टूट गए हैं।

विज्ञापन

Rahul Roy devastated by Mushtaq Khan Death pays tribute while expressing grief shares Memories with late actor
मुश्ताक खान - फोटो : सोशल मीडिया

दुख बयां करने को नहीं रहे शब्द
राहुल रॉय और मुश्ताक खान की दोस्ती साढ़े तीन दशक पुरानी थी। दोनों के बीच प्यार और स्नेह था। मुश्ताक दुनिया छोड़ गए तो राहुल रॉय पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने दिल की बात कहने की कोशिश की है, मगर उनके पास शब्द नहीं है। 
राहुल रॉय ने फिल्म 'आशिकी' का एक दृश्य शेयर किया है। इसमें राहुल रॉय, मुश्ताक खान और दीपक तिजोरी नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में मुश्ताक खान ने रफू मास्टर का रोल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल रॉय बोले- 'हमेशा याद रखूंगा'
राहुल रॉय ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मुश्ताक खान के साथ अपनी कुछ यादें साझा की हैं। अभिनेता ने कैप्शन लिखा है, 'एक दोस्त को खोने का जो दर्द मेरे दिल में है, उसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं उन्हें 37 वर्षों से जानता था। हमने साथ में अनगिनत पल बिताए हैं और मैं उन्हें हमेशा याद रखूंगा। आपकी आत्मा को शांति मिले। मेरे प्यारे दोस्त मुश्ताक खान, आपसे बहुत प्यार है। वहां भी आप सभी के चेहरों पर मुस्कान लाते रहिएगा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)


विज्ञापन

मुश्ताक खान का करियर
मुश्ताक खान का जन्म 31 दिसम्बर 1959 को मध्य प्रदेश के बालाघाट में हुआ। मुश्ताक ने कम उम्र से ही लोगों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया। बचपन में इन्हे जब रामलीला में काम करने का मौका मिलता तो ये पूरी जान लगा दिया करते। फिर कॉलेज मे भी इन्होंने नाटकों में काम किया। इनके काम से खुश होकर इन्हें आर्ट्स & कल्चर प्रोग्राम का सेक्रेटरी बना दिया गया। मुश्ताक खान ने 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं', 'साथी', 'आशिकी', 'जूनून', 'गुमराह', 'गोपी किशन', राजा', 'वेलकम', 'गदर', 'क्रन्तिवीर', 'हम हैं राही प्यार के', 'नाराज', 'सर' जैसी सैकड़ों फिल्मों में छोटे रोल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed