फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raghav Juyal React on Babil Khan viral video says I spoke to Sutapa maam he is going through an anxiety attack

Raghav Juyal: बाबिल खान के वायरल वीडियो पर राघव जुयाल की प्रतिक्रिया, बोले- 'मैंने अभी सुतापा आंटी से बात की'

Sun, 04 May 2025 06:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 04 May 2025 06:57 PM IST
सार

Raghav Juyal Reaction On Babil Khan Viral Video: हाल ही में बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वे रोते हुए नजर आए। बाद में उसे डिलीट किया गया। इस पर राघुल जुयाल ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Raghav Juyal React on Babil Khan viral video says I spoke to Sutapa maam he is going through an anxiety attack
राघव जुयाल, बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिवंगत एक्टर इरफान खान और सुतापा सिकदर के बेटे व अभिनेता  बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे लेकर दावा किया गया कि इसे खुद बाबिल ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया और फिर डिलीट कर दिया। इसमें वे अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे सहित कुछ स्टार्स के नाम लेकर उन्हें फेक बताते नजर आए। इस मामले पर राघव जुयाल ने प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो को लेकर राघव न चिंता जताते हुए बाबिल की मां सुतापा सिकदर से बातचीत की।  

विज्ञापन


Babil Khan Controversy: 'हमारी जिंदगी में ड्रामा मत ढूंढिए..', राघव के बाद अब इस एक्टर ने दिया बाबिल का साथ

विज्ञापन

Raghav Juyal React on Babil Khan viral video says I spoke to Sutapa maam he is going through an anxiety attack
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@raghavjuyal

हैदराबाद में शूटिंग के लिए गए बाबिल, पड़ा एंजाइटी अटैक
राघव जुयाल ने बाबिल खान के मेल्टडाउन पर ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मैंने बाबिल की मां सुतापा मैम से बात की। उन्होंने कहा कि वह (बाबिल) एंग्जायटी अटैक से गुजर रहे हैं'। सुतापा ने राघव को बताया, 'बाबिल हैदराबाद में हैं। उन्हें कल से शूटिंग शुरू करनी है। अब वह घर आ रहे हैं। उन्हें आराम की जरूरत है। उन्हें यह समझने की जरूरत है कि हम सब उनके साथ हैं'।

Raghav Juyal React on Babil Khan viral video says I spoke to Sutapa maam he is going through an anxiety attack
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

सिद्धांत चतुर्वेदी बोले- 'सब गड़बड़ हो गई'
राघव ने कहा कि, 'बाबिल ने सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम भी लिया। सिद्धांत ने मुझे फोन किया और कहा कि कुछ गड़बड़ हो गई है। बाबिल का मतलब था कि मैं और कुछ बाकी लोग उन लोगों में से थे जो सपोर्टिव रहे हैं, वहीं कुछ अन्य लोग उनके प्रति रूड रहे हैं। मगर, यह सब गड़बड़ हो गई'। राघव जुयाल ने कहा कि बाबिल की मां सुतापा ने इस बारे में कहा है, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उसने ऐसा क्यों कहा? जाहिर है वह बहुत परेशान है'। 

Babil Khan Controversy: वायरल वीडियो में बाबिल ने जिसे बताया फेक, उसी एक्टर ने दिया साथ; पोस्ट देखकर फैंस खुश

विज्ञापन

सिद्धांत चतुर्वेदी बोले- 'हमारी जिंदगी में ड्रामा मत ढूंढिए'
इसके अलावा एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'हमारी जिंदगी में ड्रामा मत ढूंढिए'। सिद्धांत ने लिखा है, ‘मैं अपने बारे में लिखी जाने वाली बातों पर गौर नहीं करता हूं लेकिन यह पर्सनल है। मैं गॉसिप बनाने वालों से, रेडिट यूजर्स को कहूंगा ‘बस करो’। हमारी जिंदगी में ड्रामा मत ढूंढिए।’ 

मां सुतापा ने दी सफाई
एक्टर बाबिल खान की टीम ने उनके हालिया वायरल वीडियो और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने पर सफाई दी है। एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया, जिसे अभिनेता की मां सुतापा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया। इस बयान में कहा गया है, 'पिछले कुछ वर्षों में बाबिल ने अपनी एक्टिंग और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करने के लिए खूब प्यार और सम्मान पाया है। हर इंसान की तरह बाबिल के लिए भी कुछ दिन मुश्किल हो सकते हैं। बाबिल को भी मुश्किल दिनों से गुजरना पड़ता है और यह उनमें से एक था। हम उनके सभी शुभचिंतकों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि बाबिल पूरी तरह सुरक्षित हैं और जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed