फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rabb Se Hai Dua star Dheeraj Dhoopar said he is not in any hurry for bollywood break he respects TV his shows

Dheeraj Dhoopar: टीवी के सलमान और शाहरुख बन खुश हैं धीरज, बोले- मुझे बॉलीवुड में जाने की कोई जल्दी नहीं है

Tue, 05 Mar 2024 12:37 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 05 Mar 2024 12:37 PM IST
सार


धीरज धूपर जी टीवी के आगामी शो 'रब से है दुआ' में अहम भूमिका निभाते दिखाई देने वाले हैं। यह शो मुस्लिम समुदाय पर आधारित है। धीरज अपने शो के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'मैंने आज तक जितने भी किरदार निभाए हैं उन सबसे काफी अलग किरदार निभाने का मौका मुझे इस शो में मिल रहा है।'

विज्ञापन
Rabb Se Hai Dua star Dheeraj Dhoopar said he is not in any hurry for bollywood break he respects TV his shows
धीरज धूपर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

धीरज धूपर टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर नामों में से एक नाम हैं। उन्होंने जी टीवी के हिट शो 'कुंडली भाग्य' में काम किया था। दर्शकों ने उन्हें इस शो में काफी सराहा भी था। आने वाले दिनों में वे सीरियल 'रब से है दुआ' में दिखाई देने वाले हैं। धीरज अपने इस शो को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में अपने नए शो के प्रमोशन के दौरान उन्होंने इस सीरियल में अपने किरदार और बॉलीवुड में अपने डेब्यू के बारे में कई खुलासे किए। 
विज्ञापन


'रब से है दुआ' के लिए सीख रहें उर्दू 
धीरज धूपर जी टीवी के आगामी शो 'रब से है दुआ' में अहम भूमिका निभाते दिखाई देने वाले हैं। यह शो मुस्लिम समुदाय पर आधारित है। धीरज अपने शो के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'मैंने आज तक जितने भी किरदार निभाए हैं उन सबसे काफी अलग किरदार निभाने का मौका मुझे इस शो में मिल रहा है। मैं 'सुभान सिद्दीकी' का किरदार निभा रहा हूं और इस किरदार के लिए मैं उर्दू सीख रहा हूं। मेरे लिए इस सीरियल में काम करना काफी रोमाचंक अनुभव रहा है।'
विज्ञापन


दुनियाभर में 'आर्टिकल 370' की धमक, वर्ल्डवाइड कमाई हुई इतने करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी के शाहरुख बन खुश हैं 
धीरज धूपर ने सीरियल 'कुंडली भाग्य' में अपने छह साल तक काम किया था। इस शो के बारे में बातें करते हुए धीरज कहते हैं, 'मेरे लिए मेरे फैंस की खुशी सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। 'करण लूथरा' के किरादर में मुझे दर्शकों ने काफी प्यार दिया था और मैं वही प्यार शो 'रब से है दुआ' के किरदार 'सुभान' के लिए भी चाहता हूं। दर्शक मुझे टेलीविजन का शाहरुख खान कहते हैं और मेरे लिए यह खुशी की बात है।'

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने इब्राहिम को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर साझा कर कही यह बात

टेलीविजन इंडस्ट्री  के लिए है सम्मान 
धीरज धूपर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं आज जहां हूं और जिस तरह का रोल कर रहा हूं मैं उससे काफी संतुष्ट हूं। मुझे बॉलीवुड में जाने की कोई जल्दी नहीं है। टेलीविजन इंडस्ट्री ने मुझे पहचान दी है और मैं इस इंडस्ट्री का काफी सम्मान करता हूं। मैं टेलीविजन का सलमान खान बनना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed