फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Khan wishes Ibrahim ali khan on his Birthday shared with special note on social media

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने इब्राहिम को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर साझा कर कही यह बात

Tue, 05 Mar 2024 12:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Mar 2024 12:13 PM IST
सार

इब्राहिम ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से करण जौहर के सहायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। अब वे जल्द ही अभिनय की दुनिया में भी  कदम रखने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan wishes Ibrahim ali khan on his Birthday shared with special note on social media
इब्राहिम अली खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जल्द ही डेब्यू करने जा रहे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मंगलवार को इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने इब्राहिम की एक तस्वीर साझा की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे डार्लिंग इग्गी। यह आपका अब तक का सबसे अच्छा बर्थडे हो।"

विज्ञापन

Abhay Deol: इंडस्ट्री में 19 साल बिताने के बाद भी अभय देओल के पास नहीं है यह चीज, अभिनेता ने जताया अफसोस!
विज्ञापन

सबा ने भी दी शुभकामनाएं

इब्राहिम की बुआ सबा पटौदी ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अभिनेता के बचपन और अभी की  कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "तब और अब। माशाअल्लाह। हमारा इग्गी पॉटर 23 साल का हो गया। हैप्पी बर्थडे इब्राहिम। खुशी और सफलता हमेशा आपके जीवन में रहे। आप हमेशा चमकने के लिए बने हैं। ढेर सारा प्यार...।"

इस फिल्म में दिखेंगे इब्राहिम

सारा और इब्राहिम सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह के बच्चे हैं। अब सैफ ने करीना कपूर खान से शादी कर ली है, जिनसे उनके दो बच्चे तैमूर और जहांगीर हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इब्राहिम ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से करण जौहर के सहायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। अब वे जल्द ही अभिनय की दुनिया में भी  कदम रखने जा रहे हैं। कथित तौर पर वे धर्मा प्रोडक्शंस की आगामी परियोजना 'सरजमीन' से अपने अभिनय की शुरुआत करेंगे। फिल्म में उनके साथ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, करीना की बात करें तो वे जल्द ही क्रू नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसमे उनके साथ कृति सेनन, तब्बू और दिलजीत दोसांझ भी हैं। वे डायरेक्टर रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' में काम कर रही हैं।
Abhishek Kapoor: फरहान अख्तर के साथ असहमतियों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जिंदगी है, ये सब चलता रहता है..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed