{"_id":"69cf32349ecb5a27c7059e3f","slug":"r-madhavan-reached-in-cinema-to-watch-dhurandhar-2-user-share-video-with-nice-caption-2026-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भरे सिनेमाघर में 'धुरंधर 2' देखने पहुंचा फिल्म का यह एक्टर, वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा दिलचस्प कैप्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
भरे सिनेमाघर में 'धुरंधर 2' देखने पहुंचा फिल्म का यह एक्टर, वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा दिलचस्प कैप्शन
Fri, 03 Apr 2026 08:52 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:52 AM IST
सार
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के एक्टर ने सिनेमाघर में दर्शकों के साथ अपनी ही फिल्म देखी है। फिल्म प्रदर्शक ने उनका वीडियो शूट किया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने बेहतरीन कैप्शन लिखा है।
विज्ञापन
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के कई कलाकारों की खूब तारीफ हुई। रणवीर सिंह के अलावा जिस एक्टर की सबसे ज्यादा तारीफ हुई है, वह आर माधवन हैं। एक्टर ने फिल्म में इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर अजय सान्याल का किरदार निभाया है। फिल्म को लेकर मचे भारी शोर-शराबे के बीच आर माधवन ने दर्शकों से भरे एक सिनेमाघर में यह फिल्म देखी। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो आया है।
दर्शकों के साथ आर माधवन ने देखी फिल्म
फिल्म प्रदर्शक अक्षय राठी ने आर माधवन का एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आर माधवन दर्शकों के साथ फिल्म 'धुरंधर 2' देख रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'आईएसआई चाहे जो भी प्लान बना ले। बस उन्हें यह बता दो कि अजय सान्याल की नजर हर पल उन पर बनी हुई है! आर माधवन के साथ एक बार फिर 'धुरंधर 2' देखकर बहुत मजा आया।'

होंठ दबाकर की शूटिंग
हाल ही में एक आर्टिस्ट ने बताया था कि 'धुरंधर 2' के लिए जब आर माधवन के लुक का ट्रांसफॉर्मेशन किया गया, तो वह इसे बहुत ही गौर से देख रहे थे। इसके बाद उन्होंने कहा था कि उनके होंठ थोड़े पतले करने होंगे। बताया जाता है कि आर माधवन ने पूरी फिल्म में अपने होंठ अंदर की तरफ दबा कर शूटिंग की।

Dhurandhar 2: 15वें दिन भी जारी रही 'धुरंधर 2' की कमाई, 'पुष्पा 2' से कितना है पीछे? जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' की स्टार कास्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@Jio Studios
'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी के किरदारों में नजर आए हैं। यह फिल्म ल्यारी में हमजा के उभार और जसकीरत की पिछली कहानी को दिखाती है। इसमें अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन और सारा अर्जुन अहम किरदारों में हैं।
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस फिल्म ने 15 दिनों में भारत में 937.32 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं दुनियाभर में इसने 1492.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।