फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   R Madhavan Fatima Sana Shaikh Movie Aap Jaisa Koi Trailer Out

Aap Jaisa Koi Trailer: 22 साल छोटी फातिमा के साथ राेमांस करते नजर आएंगे माधवन, ‘आप जैसा कोई’ का ट्रेलर रिलीज

Wed, 25 Jun 2025 06:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 25 Jun 2025 06:36 PM IST
सार

Aap Jaisa Koi Trailer Release: हाल ही में आर माधवन और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म ‘आप जैसा कोई’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म का ट्रेलर एक अधेड़ उम्र के आदमी की प्रेम कहानी को दिखाता है। मगर उसका प्यार अंजाम तक नहीं पहुंच पाता? इसकी वजह भी ट्रेलर में नजर आती हैं।

विज्ञापन
R Madhavan Fatima Sana Shaikh Movie Aap Jaisa Koi Trailer Out
फिल्म 'आप जैसा कोई' में आर माधवन और फातिमा सना शेख - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

बुधवार को आर माधवन और फातिमा सना शेख की आने वाली फिल्म 'आप जैसा कोई' का ट्रेलर रिलीज किया गया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 11 जुलाई को स्ट्रीम होगी। फिल्म में आर माधवन और फातिमा सना शेख की जोड़ी काफी हटकर नजर आ रही है। प्यार और उसके खूबसूरत अहसास फिल्म के ट्रेलर में नजर आते हैं। मगर आर माधवन और फातिमा सना शेख के किरदारों का प्यार अंजाम तक नहीं पहुंच पता है। आखिर ऐसा क्यों होता है? जानिए। 

विज्ञापन


अलग तरह की लव स्टोरी दिखी 
फिल्म के ट्रेलर में नजर आता है कि 42 साल के श्रीरेणु (आर माधवन) की अब तक शादी नहीं हुई। वह एक संस्कृत टीचर हैं। अचानक एक 32 साल की मधु (फातिमा सना शेख) का रिश्ता श्रीरेणु के लिए आता है। लड़की भी टीचर है। दोनों जब मिलते हैं तो इनके बीच प्यार का रिश्ता पनपता है। दस साल का फर्क भी मायने नहीं रखता है। श्रीरेणु ओल्ड स्कूल रोमांस में विश्वास करता है। वहीं मधु काफी मॉर्डन लड़की है। इनकी शादी भी तय होती है, मगर एक कारण से रिश्ता टूट जाता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्यार पर हावी पितृसत्ता वाली सोच 
शादी टूटने का कारण बस इतना है कि श्रीरेणु और उसके घर के पुरुष की सोच पितृसत्ता से घिरी है। महिलाओं को एक सीमा में रहकर कोई काम करना चाहिए, ऐसा वे लोग सोचते हैं। मगर मधु को यह सोच बर्दाश्त नहीं है। इसी कारण से श्रीरेणु और मधु की राहें शादी से पहले ही अलग हो जाती हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: R Madhavan: सावन से पहले परदे पर बरसा माधवन का मेघ, मोहित चौहान के सुरों पर आपका दिल भी झूम उठेगा 

यूजर्स ने फिल्म को लेकर दिए रिएक्शन 
फिल्म ‘आप जैसा कोई’ के ट्रेलर पर यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘आर माधवन बॉलीवुड के लिए तोहफा है, वह तरह के किरदार को निभा लेते हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या ट्रेलर है, फातिमा सना शेख खूबसूरत लग रही हैं, आर माधवन तो अपने रोल में परफेक्ट हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सोचा नहीं था कि फातिमा और आर माधवन के किरदारों की केमिस्ट्री, रोमांस इतना कमाल का होगा।’ इस फिल्म को विवेक सोनी ने निर्देशित किया है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed