PVR-INOX: केएफपीए से विवाद के बाद पीवीआर आईनॉक्स ने मलयालम फिल्मों की स्क्रीनिंग पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला
केरल फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (केएफपीए) ने एक नई कंपनी शुरू की, जिसने केरल के सिनेमाघरों को इसके माध्यम से फिल्में लेने के लिए कहा है। पीवीआर ने इसपर आपत्ति जताते हुए पूरे देश में मलयालम फिल्मों की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी।
विस्तार
क्या है पूरा विवाद
पीवीआर आईनॉक्स ने ईद के मौके मलयालम फिल्मों की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। दरअसल, केरल फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (केएफपीए) ने एक नई कंपनी शुरू की, जिसने केरल के सिनेमाघरों को इसके माध्यम से फिल्में लेने के लिए कहा है। पीवीआर ने इसपर आपत्ति जताते हुए न केवल केरल में बल्कि पूरे देश में मलयालम फिल्मों की स्क्रीनिंग रोक दी। अन्य राज्यों में इसकी डब रिलीज पर भी रोक लगा दी गई है।
Jailer 2: रजनीकांत की 'जेलर' के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट, फिल्म की कहानी फाइनल, 'हुकुम' होगा अगले भाग का नाम!
मामले में पीवीआर का बयान
इसे लेकर फिल्म निर्माताओं और डिस्ट्रीब्यूटरों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है। मामले पर माइथ्री मूवीज के शशिधर रेड्डी ने कहा, 'जब शो अच्छा पैसा इकट्ठा कर रहे हों, तो इस तरह से शो बंद करना अनुचित है।' वहीं, पीवीआर पिक्चर्स लिमिटेड के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, 'एक प्रदर्शक को केवल एक स्रोत से सामग्री खरीदने के लिए मजबूर करने की ऐसी कार्रवाई प्रतिस्पर्धा-विरोधी है। साथ ही ये कानून के तहत निषेध है।'
माइथ्री मूवीज ने दर्ज कराई शिकायत
उन्होंने कहा, 'कानून का पालन करने वालों के रूप में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सदस्य हम लोग इस सलाह का पालन करने में असमर्थ हैं।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना में 'मंजुम्मेल बॉयज' के डब संस्करण के वितरक माइथ्री मूवीज के शशिधर रेड्डी ने इस मामले को लेकर गुरुवार 11 अप्रैल को तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स में शिकायत दर्ज कराई।
Vidya Balan: विद्या बालन ने कैसे छुपाया था सिद्धार्थ के साथ अपना रिश्ता, बोलीं- शुरुआत में कार में ही किया डेट