बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भूल भुलैया 3 और दो और दो प्यार को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी की है। उन्होंने जब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, तब तक किसी को ज्यादा कुछ नहीं पता था। उन्होंने एक बातचीत के दौरान बताया कि उस समय ही पैपराजी ट्रेंड शुरू हुआ था। विद्या ने बताया कि उन दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाकर रखने में बहुत अच्छा समय बिताया।
Vidya Balan: विद्या बालन ने कैसे छुपाया था सिद्धार्थ के साथ अपना रिश्ता, बोलीं- शुरुआत में कार में ही किया डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 13 Apr 2024 09:29 AM IST
सार
विद्या ने सिद्धार्थ से अपनी मुलाकात के बारे में कहा कि जह वह उनसे मिलीं, तो उन्हें कोई कन्फ्यूजन नहीं हुआ। अभिनेत्री ने कहा, 'जब मैं सिद्धार्थ से मिली तो मुझे अच्छा महसूस हुआ। मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि वह बहुत निपुण और अच्छे व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन