फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pushpa 2 New Poster Out before Second Song release Starring Allu Arjun Rashmika Mandanna know The Date

Pushpa 2 New Poster: 'पुष्पा 2' के नए पोस्टर में अल्लू-रश्मिका का रोमांटिक अंदाज, इस दिन रिलीज होगा कपल सॉन्ग

Tue, 28 May 2024 12:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 28 May 2024 12:10 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस नए पोस्टर में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। साथ ही मेकर्स ने इस बात की जानकारी भी दी है कि फिल्म का दूसरा गाना कब रिलीज होगा।

विज्ञापन
Pushpa 2 New Poster Out before Second Song release Starring Allu Arjun Rashmika Mandanna know The Date
पुष्पा 2 नया पोस्टर - फोटो : एक्स@PushpaMovie

विस्तार

'पुष्पा 2 द रूल' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से अल्लू और उनकी यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। मेकर्स ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2' के 'कपल सॉन्ग' से पहले इसका नया पोस्टर जारी किया है। इस नए पोस्टर में अल्लू और रश्मिका का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। साथ ही मेकर्स ने बताया है कि फिल्म का 'कपल सॉन्ग' कब रिलीज होगा।
विज्ञापन


नए पोस्टर में अल्लू-रश्मिका का लुक
एक्स अकाउंट पर 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने एक नया पोस्ट जारी किया है, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। इस नए पोस्टर में पीछे का बैकग्राउंट काफी कलरफुल नजर आ रहा है। साथ ही इसमें अल्लू बिल्कुल बॉलीवुड के बादशाह खान शाहरुख की तरह बाहें फैलाए नजर आ रहे हैं। अल्लू का स्टाइल इस पोस्टर में फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही रश्मिका ने इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहन रखी है। रश्मिका के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान दिखाई दे रही है और वह काली जींस के साथ काले-सफेद धारियों वाली टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में दोनों को देखकर यही लग रहा है कि यह एक रोमांटिक कपल सॉन्ग होगा। इस पोस्टर को देखने के बाद अल्लू और रश्मिका के प्रशंसक फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन




कब होगा पुष्पा 2 का नया गाना रिलीज
कुछ ही देर पहले मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर एक्स अकाउंट पर जारी किया है। इस नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म के नए गाने की रिलीज की भी जानकारी साझा की है। मेकर्स ने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''इंडिया की सबसे पसंदीदा जोड़ी जल्द ही 'कपल सॉन्ग' को लेकर आ रही है।'' आगे मेकर्स ने लिखा, ''पुष्पा 2 का दूसरा सिंगल गाना कल यानी 29 मई को ठीक 11.07 बजे सुबह जारी किया जाएगा।'' इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है।

निर्देशित सुकुमार 'पुष्पा 2' की शूटिंग का आखिरी चरण चल रहा है। अल्लू अर्जुन के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली बनकर फिर से अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। इस साल की शुरुआत में, पुष्पा 2 के निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी किया था। फिल्म से जुड़ी हर जानकारी को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता रहती हैं। अल्लू और रश्मिका के फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।
Kartik Aaryan: 'तू है चैंपियन' गाने के रिलीज से पहले कार्तिक का वर्कआउट वीडियो वायरल, फैंस ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed