फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chandu Champion Star Kartik Aaryan Drops A Workout Video before Title Song tu hai champion Release Watch

Kartik Aaryan: 'तू है चैंपियन' गाने के रिलीज से पहले कार्तिक का वर्कआउट वीडियो वायरल, फैंस ने दी प्रतिक्रिया

Tue, 28 May 2024 11:11 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 28 May 2024 11:11 AM IST
सार

कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चंदू चैंपियन' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के लिए कार्तिक ने कितनी मेहनत की है और कितना पसीना बहाया है, इससे जुड़ा एक वीडियो कार्तिक ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिस पर अभिनेता के प्रशंसकों की प्रतिक्रिया लगातार आ रही है।

विज्ञापन
Chandu Champion Star Kartik Aaryan Drops A Workout Video before Title Song tu hai champion Release Watch
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

विस्तार

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून 2024 को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर और एक गाना रिलीज किया था, जो कि दर्शकों को बेहद पसंद भी आया। अब मेकर्स जल्द ही फिल्म का टाइटल ट्रैक 'तू है चैंपियन' रिलीज करने वाले हैं। हाल ही में पहला गाना 'सत्यानास' रिलीज हुआ था और यह अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। टाइटल ट्रैक के रिलीज से पहले कार्तिक ने अपना एक वर्कआउट का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिस पर उनके फैंस की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है।
विज्ञापन


कार्तिक का वर्कआउट वीडियो
'चंदू चैंपियन' से जुड़ा एक वीडियो कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा किया है और लिखा, ''तू है चैंपियन सॉन्ग आने से पहले ही ट्रेंडिंग में है। तो मेरे साथ जुड़िए इस बैंड में हैशटैग चैंपियन मेंटेलिटी।'' कार्तिक के इस वर्कआउट वीडियो के बाद से ही उनके प्रशंसकों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। एक प्रशंसक ने लिखा, ''ये आग जलती रहनी चाहिए...ग्वालियर की आग'', वहीं एक और प्रशंसक ने लिखा, ''ये गाना 'तू है चैंपियन' आप पर जच रहा है, आपके लिए ही बना है यह गाना।'' एक और फैन ने लिखा, ''तू है तू है तू है चैंपियन बाहुबली।''
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


कार्तिक ने 'भूल भुलैया के सेट से एक वीडियो किया था साझा
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का पहला गाना 'सत्यानास' रिलीज हुआ था, जो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वर्कआउट वीडियो से पहले कार्तिक ने एक और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था, जिसमें वह 'भूल भुलैया 3' के सेट पर 'सत्यानाश' गाने पर डांस करते नजर आए। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "रूह बाबा और छोटा पंडित ने भी कर दिया सत्यानास।" इस वीडियो में कार्तिक ने रूह बाबा अवतार में नजर आए और राजपाल यादव के साथ डांस करते उनका यह वीडियो भी उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आया।

बता दें 'चंदू चैंपियन' भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन से प्रेरित है। यह फिल्म कार्तिक आर्यन के एक युवा लड़के से एक सैनिक, मुक्केबाज और आखिर में एक उत्तरजीवी बनने के परिवर्तन को दर्शाती है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म का लेखन सुमित अरोड़ा और रोहित शुक्रे ने साथ मिलकर किया है। इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed