फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pushpa 2 actress Rashmika Mandanna expresses her desire to work with Gam Gam Ganesha director Sai Rajesh

Rashmika Mandanna : इस निर्देशक के साथ काम करना चाहती हैं रश्मिका, कहा- फिल्म देख कर आंखों में आ गए थे आंसू

Tue, 28 May 2024 02:49 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 28 May 2024 02:49 PM IST
सार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पिछले साल वह ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में नजर आई थीं। फिलहाल वह अपनी अगली फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर व्यस्त चल रही हैं। इस बीच अभिनेत्री ने इस निर्देशक के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। 

विज्ञापन
Pushpa 2 actress Rashmika Mandanna expresses her desire to work with Gam Gam Ganesha director Sai Rajesh
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए जाना पहचाना नाम हैं। बीते कुछ समय में वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। वह पिछले साल रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' का भी हिस्सा हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी पसंद किया जाता है। कई फैंस उन्हें 'नेशनल क्रश' भी बुलाते हैं। इनके अलावा कई फिल्म निर्माताओं भी उन्हें अपनी फिल्मों का हिस्सा बनाना चाहते हैं। इस बीच अभिनेत्री ने स्वयं इस निर्देशक के साथ काम करने की इच्छा जतायी है। 

विज्ञापन

Sikandar: 'बाहुबली के कटप्पा' से भिड़ेंगे सलमान खान, 'सिकंदर' पर आया ये बड़ा अपडेट
विज्ञापन

साई राजेश के साथ काम करना चाहती हैं रश्मिका 
बीते सोमवार को 'पुष्पा 2' की अभिनेत्री 'गम गम गणेशा' के प्री-रिलीज कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर बेहद सफल निर्देशक साई राजेश के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की। अभिनेत्री ने बताया कि साई राजेश की फिल्म 'बेबी' देखने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। वह तभी से उनके साथ काम करना चाहती हैं। अभिनेत्री ने राजेश की अद्भुत और असाधारण निर्देशन एवं अटूट समर्पण की तारीफ की। इस दौरान रश्मिका ने उनके निर्देशन में एक जटिल किरदार निभाने की इच्छा जाहिर की। 'गम गम गणेशा' एक क्राइम कॉमेडी है। फिल्म में आनंद देवरकोंडा और प्रगति श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। नवोदित निर्देशक उदय शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Virender Sehwag : 'आर्यन कोने में अकेले बैठे थे फिर..', सहवाग ने बताया, ऐसे हुई थी शाहरुख के बेटे से मुलाकात
सलमान के साथ 'सिकंदर' में आएंगी नजर 
बात करें रश्मिका के वर्क फ्रंट की तो फिलहाल अभिनेत्री अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर व्यस्त चल रही हैं। फिल्म को सुकुमार निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाली है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' के अगले भाग में भी नजर आएंगी। वह इस फिल्म में अपने पिछले किरदार को आगे बढ़ाते दिखेंगी। 
शॉर्ट्स पहनने पर ट्रोल हुईं नीना गुप्ता, बचाव में उतरे प्रशंसक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed