{"_id":"66558b1727e792132900b217","slug":"ex-ipl-cricketer-virender-sehwag-recalls-talking-to-aaryan-khan-who-is-son-of-king-actor-shah-rukh-khan-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virender Sehwag : 'आर्यन कोने में अकेले बैठे थे फिर..', सहवाग ने बताया, ऐसे हुई थी शाहरुख के बेटे से मुलाकात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Virender Sehwag : 'आर्यन कोने में अकेले बैठे थे फिर..', सहवाग ने बताया, ऐसे हुई थी शाहरुख के बेटे से मुलाकात
Tue, 28 May 2024 01:13 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 28 May 2024 01:13 PM IST
सार
शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर के फाइनल जीतते ही शाहरुख सुर्खियों में आ गए हैं। अब मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने शाहरुख के बेटे आर्यन से हुई अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है।
विज्ञापन
शाहरुख-सहवाग-आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत में क्रिकेट और फिल्मों को लेकर काफी दीवानगी है। कई मौकों पर दोनों का मेल देखा गया है। क्रिकेट मैच में फिल्म स्टार्स और फिल्मों में क्रिकेट देखने को मिलता रहा है। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी क्रिकेट से अछूते नहीं रहे हैं। अभिनेता की अपनी आईपीएल टीम है। उनकी आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस साल टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। केकेआर के फाइनल जीतते ही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान ट्रेंड कर रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने शाहरुख के बेटे आर्यन खान के साथ हुई एक मुलाकात का जिक्र किया है।
विज्ञापन
शॉर्ट्स पहनने पर ट्रोल हुईं नीना गुप्ता, बचाव में उतरे प्रशंसक
विज्ञापन
अकेले बैठे थे शाहरुख
एक पॉडकास्ट के दौरान, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने आर्यन खान से अपनी मुलाकात का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि उस साल भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप अपने नाम किया था। अभिनेता शाहरुख खान भी अपने बेटे आर्यन खान के साथ जीत के बाद हो रही पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान सभी ने शाहरुख को घेर रखा था, लेकिन आर्यन एक कोने में अकेले बैठे हुए थे।
विज्ञापन
कौन हैं फुलेरा गांव के नए सचिव? जिन्होंने पंचायत 3 में कर दिया खेल
आर्यन संग सहवाग ने की थी मस्ती
सहवाग ने बताया वह आर्यन के पास गए और उनके बगल में बैठ गए। दोनों ने फिर कुछ देर बातें भी कीं। सहवाग ने बताया,"मैंने उन्हें कहा कि वह अपने पिता को सलाह दें कि वो कुछ चीजें ना करें। इस पर उन्होंने जवाब दिया ,'वह मेरे पिता हैं, मैं उन्हें कैसे ये सब बोल सकता हूं? उस दिन हमने काफी मस्ती की थी। आज भी, जब हम मिलते हैं तो शाहरुख बहुत प्यार से याद करते हैं कि कैसे मैंने उनके बेटे का मनोरंजन किया था'।"
Durgesh Kumar: इंजीनियर बनते बनते रंगमंच को बनाई अपनी दुनिया, थिएटर से निकल दुर्गेश ऐसे बने 'पंचायत' के बनराकस
'किंग' में आएंगे नजर
बात करें वर्क फ्रंट की तो शाहरुख जल्द ही डॉन के किरदार में वापसी करने वाले हैं। वह अपनी आगामी फिल्म 'किंग' में एक अंडरवर्ल्ड डॉन के किरदार में दिखेंगे। फिल्म एक गुरु-शिष्या कि कहानी होगी। फिल्म में उनकी बेटी सुहाना भी नजर आने वाली हैं। सुहाना उनकी शिष्या बनेगीं, जो अपनी जान बचाने के लिए एक देश से दूसरे देश में भाग रही हैं।
बादशाह के गाने 'गेंदा फूल' पर रानी चटर्जी का जबरदस्त डांस