{"_id":"6753380a5fb6aa96510c5549","slug":"pushpa-2-actor-allu-arjun-announces-help-of-25-lakh-rupees-family-of-women-death-in-sandhya-theatre-stampede-2024-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के परिवार को 25 लाख रुपये देंगे अल्लू अर्जुन, कहा-हर संभव मदद करूंगा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pushpa 2: भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के परिवार को 25 लाख रुपये देंगे अल्लू अर्जुन, कहा-हर संभव मदद करूंगा
Fri, 06 Dec 2024 11:16 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:16 PM IST
सार
Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ के अभिनेता अल्लू अर्जुन ने शुक्रवार को संध्या थिएटर में हुए हादसे में जान गंवाने वाली महिला के परिवार को 25 लाख रुपये की मदद और इलाज का वादा किया है। अभिनेता ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर इसकी घोषणा की और अपनी संवेदनाएं जताई।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
अल्लू अर्जुन ने शुक्रवार को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में अपनी जान गंवाने वाली महिला रेवती की मौत पर दुख जताया है। अभिनेता ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही अभिनेता ने इलाज का खर्च उठाने की भी जिम्मेदारी ली है। बुधवार रात 9:30 बजे ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में महिला ने अपनी जान गंवा दी थी और उनका बेटा घायल हो गया था।
वीडियो जारी कर की मदद की घोषणा
‘पुष्पा 2’ अभिनेता अल्लू अर्जुन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए मृतक के परिवार को प्रति अपनी संवेदना जताई। अभिनेता ने लिखा, “संध्या थिएटर में हुई दुखद घटना से मैं बहुत दुखी हूं। इस अकल्पनीय कठिन समय में मैं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि वह इस दर्द में अकेले नहीं हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलूंगा। मैं इस चुनौतीपूर्ण यात्रा से गुजरने में उनकी हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”
Pushpa 2 The Rule Review: आरंभ से अंत तक सिर्फ पुष्पा ही पुष्पा, शेखावत की शेखी निकली, धमाके से निकली पुष्पा 3
विज्ञापन
25 लाख रुपये और इलाज का खर्च उठाएंगे अल्लू अर्जुन
अभिनेता ने वीडियो में परिवार वालों को आश्वासन दिया है कि वह उनके साथ इस मुश्किल समय में खड़े रहेंगे। इस दौरान उन्होंने परिवार को 25 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। साथ ही घायल बेटे के इलाज का खर्च उठाने की बात कही। ‘पुष्पा 2’ अभिनेता ने सिनेमा देखने वालों से अनुरोध किया कि वह सिनेमाघरों में जाते समय सावधानी बरतें।
अल्लू अर्जुन के ऊपर दर्ज हुआ मामला
गुरुवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर शो के दौरान मची भगदड़ में इस 35 वर्षीय महिला की मौत हो जाने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक के परिवार ने अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी।
Pushpa 2: पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी 'पुष्पा 2', 'कल्कि' से 'RRR' तक के रिकॉर्ड टूटे

Deeply heartbroken by the tragic incident at Sandhya Theatre. My heartfelt condolences go out to the grieving family during this unimaginably difficult time. I want to assure them they are not alone in this pain and will meet the family personally. While respecting their need for… pic.twitter.com/g3CSQftucz
— Allu Arjun (@alluarjun) December 6, 2024