फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Punjabi Singer Inder Kaur Brutally Murdered As Her Body Is Found In A Canal Six Days Later

शादी से इनकार करने पर ली जान! पंजाबी सिंगर इंदर कौर की दर्दनाक हत्या, 6 दिन बाद नहर से मिला शव; जांच जारी

Tue, 19 May 2026 05:22 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 19 May 2026 05:22 PM IST
सार

Punjabi Singer Inder Kaur: पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या कर दी गई है। वे 6 दिनों से लापता थीं। पुलिस ने मृतका का शव नीलो नहर से बरामद किया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Punjabi Singer Inder Kaur Brutally Murdered As Her Body Is Found In A Canal Six Days Later
पंजाबी सिंगर इंदर कौर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिंगर इंदर कौर की मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 29 साल की पंजाबी सिंगर छह दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गई थीं और अब उनका शव नीलो नहर से बरामद हुआ है।

विज्ञापन

6 दिन से थीं लापता
परिवार के मुताबिक, 13 मई की रात करीब 8:30 बजे इंदर कौर अपने घर से ग्रोसरी लेने के लिए कार में निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार ने सुखविंदर सिंह उर्फ सुख्खा पर शक जताया। बताया जा रहा है कि सुखविंदर लगातार इंदर पर शादी का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन

Punjabi Singer Inder Kaur Brutally Murdered As Her Body Is Found In A Canal Six Days Later
इंदर कौर - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी ने इनकार करने पर ली जान!
जानकारी के अनुसार, इंदर और सुखविंदर की मुलाकात करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी, लेकिन जब इंदर को पता चला कि सुखविंदर पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, तो उन्होंने उससे दूरी बना ली और शादी से साफ इनकार कर दिया। इसी बात से आरोपी नाराज था।

मामले पर पुलिस का बयान
पुलिस को शक है कि सुखविंदर कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि 13 मई को आरोपी ने बंदूक की नोक पर इंदर का अपहरण किया, फिर उनकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी दोबारा नेपाल के रास्ते कनाडा फरार हो गया।

Punjabi Singer Inder Kaur Brutally Murdered As Her Body Is Found In A Canal Six Days Later
इंदर कौर - फोटो : इंस्टाग्राम

परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप 
इंदर कौर के परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि 15 मई को ही आरोपी और उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हो गया था, लेकिन अगर समय रहते कार्रवाई होती तो शायद इंदर की जान बच सकती थी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन

Punjabi Singer Inder Kaur Brutally Murdered As Her Body Is Found In A Canal Six Days Later
इंदर कौर - फोटो : इंस्टाग्राम

इंदर कौर के बारे में 
इंदर कौर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की एक जानी-मानी सिंगर थीं। उन्होंने कई पंजाबी गानों में अपनी आवाज दी थी और अपने म्यूजिक वीडियोज के जरिए दर्शकों के बीच पहचान बनाई थी। उनके कुछ गाने जैसे 'हीर', 'ना चलदा', और 'नाबाज जट्टी दा' काफी पॉपुलर रहे, जिन्हें यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

ये भी पढ़ें- ‘PK’ से खुश नहीं थे आमिर और राजकुमार हिरानी, रिलीज से पहले बदला था सेकंड हाफ; इस फिल्म के चलते लिया था फैसला

इंदर कौर का ज्यादातर काम पंजाबी म्यूजिक एल्बम्स और सिंगल ट्रैक्स में ही रहा, जहां उन्होंने मॉडर्न बीट्स और देसी टच वाले गानों से अपनी अलग पहचान बनाई। वह लाइव परफॉर्मेंस और म्यूजिक वीडियोज के जरिए भी दर्शकों से जुड़ी रहती थीं।

कुल मिलाकर, इंदर कौर का करियर पंजाबी इंडस्ट्री में एक उभरती हुई सिंगर के तौर पर देखा जाता था, जिन्होंने छोटे लेकिन असरदार गानों से अपनी जगह बनाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed