फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Punjab Congress Chief Files PIL in High Court seeking Ban on series Lawrence of Punjab

सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब' पर रोक लगाने की मांग, पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने दायर की याचिका, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Thu, 23 Apr 2026 04:47 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 23 Apr 2026 04:47 PM IST
सार

Ban on series Lawrence of Punjab: बीते दिनों एक डॉक्यू सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसके बाद से यह सीरीज विवाद में फंस गई। हाल ही में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने इस पर बैन की मांग की है।

विज्ञापन
Punjab Congress Chief Files PIL in High Court seeking Ban on series Lawrence of Punjab
पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने की 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' पर बैन की मांग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा डॉक्यू सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' पर बैन लगाने की मांग की है। अमरिंदर ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है, जिसमें इस डॉक्यू सीरीज पर बैन लगाने की मांग की गई है। डॉक्यू सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित बताई जा रही है।

विज्ञापन


इस वजह से की गई बैन की मांग 
याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह डॉक्यू सीरीज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन को गलत तरीके से दिखाती है। लॉरेंस बिश्नोई गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल है, इस सीरीज का युवाओं पर बुरा असर पड़ सकता है। याचिका में ओटीटी कंटेंट के लिए प्री-सर्टिफिकेशन की कमी पर भी जोर दिया गया है। इसके लिए सख्त रेगुलेटरी गाइडलाइंस की मांग की गई है।
विज्ञापन


कब हाेगी मामले की सुनवाई
इस मामले की सुनवाई 24 अप्रैल, 2026 को होनी है। जबकि डॉक्यू सीरीज 27 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले अमरिंदर सिंह राजा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 के शिकायत अधिकारी को एक पत्र लिखकर इस डॉक्यू सीरीज की रिलीज को तुरंत रोकने या टालने की मांग की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बैन की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
सांसद और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सिर्फ कोर्ट में ही बैन को लेकर याचिका दायर नहीं की है, वह इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भी पहुंचाना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आगामी डॉक्यू सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। 

क्या है डॉक्यू सीरीज की कहानी?
डॉक्यू-सीरीज 'लॉरेंस ऑफ़ पंजाब' में जानने की कोशिश की गई है कि कौन सी बातें युवा लड़कों को गैंगस्टर बनाती हैं। इनका मकसद क्या है? और इनके बढ़ते अपराधों से प्रदेश की हालत क्या हो चुकी है। इन्हीं सवालों के ईद-गिर्द यह डॉक्यू-सीरीज बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed