फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Producer Shiv Sagar Remembers His Late Father Prem Sagar Says Film Making To Life I Learnt Everything From Him

Shiv Sagar: ‘जीवन में जो भी सीखा, उनसे ही सीखा’, पिता प्रेम सागर के निधन पर शिव सागर ने जारी किया भावुक बयान

Mon, 01 Sep 2025 02:13 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 01 Sep 2025 02:13 PM IST
सार

Shiv Sagar O Father Prem Sagar: पिता प्रेम सागर के निधन के बाद अब उनके बेटे व निर्माता शिव सागर ने पिता को याद किया है। इस दौरान भावुक होते हुए उन्होंने अपने पिता के सफर के बारे में बताया।

विज्ञापन
Producer Shiv Sagar Remembers His Late Father Prem Sagar Says Film Making To Life I Learnt Everything From Him
शिव सागर और प्रेम सागर - फोटो : इंस्टाग्राम-@shivsagarchopra और सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज निर्माता-निर्देशक राम सागर के बेटे प्रेम सागर का बीते रविवार को निधन हो गया। अब उनको याद करते हुए उनके बेटे व निर्माता शिव सागर ने एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने अपने पिता की बीमारी और उनके बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन

सरल, लेकिन जरूरत पड़ने पर सख्त पिता थे
पिता को याद करते हुए शिव सागर ने कहा कि उन्हें एक महीने पहले कोलन कैंसर का पता चला था और उनका इलाज चल रहा था। वह शनिवार को घर लौटे और गणेश उत्सव के पांचवें दिन यानी रविवार 31 अगस्त को उनका निधन हो गया। प्रेम जी अपने नाम की तरह ही थे—प्यार और भावनाओं से भरपूर थे। वह एक स्नेही पिता थे, फिर भी जरूरत पड़ने पर सख्त भी थे। 

विज्ञापन

हमेशा नई तकनीक को अपनाने पर देते थे जोर
अपने बयान में शिव सागर ने आगे कहा कि कैमरा तो बस उनके (प्रेम सागर) हाथों का एक विस्तार था। एक बेहतरीन सिनेमैटोग्राफर होने और जीतेंद्र व हेमा मालिनी के साथ एक फिल्म का निर्देशन करने के बावजूद, उन्होंने ‘विक्रम और बेताल’ के साथ सागर आर्ट्स के टेलीविजन विंग की शुरुआत की, जो रामायण का पूर्ववर्ती था। बाद में, वह सागर आर्ट्स के मार्केटिंग डायरेक्टर बने। वह हमेशा नई तकनीक को अपनाते थे। उन्हें स्टार भारत पर हाल ही में रिलीज हुआ हमारा शो ‘कामधेनु गौमाता’ बहुत पसंद आया। जब हम इसकी शूटिंग कर रहे थे, तो वह सेट पर भी कई बार आए।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Prem Sagar Death: पिता रामानंद सागर की धरोहर को प्रेम सागर ने बढ़ाया आगे, FTII से की पढ़ाई; बीमारी से हुआ निधन

वह मेरे गुरु भी थे
पिता से मिली सीखों के बारे में बात करते हुए शिव सागर ने कहा कि मैंने जीवन और फिल्म निर्माण के बारे में जो कुछ भी सीखा, वह सब उनसे सीखा। वे मेरे गुरु भी थे और वाकपटुता में निपुण थे। हमने कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया। मैं उनके धैर्य, कहानी कहने की क्षमता, मार्केटिंग की दृष्टि और लोगों को हंसाने और सहज महसूस कराने की उनकी क्षमता का प्रशंसक था। उन्हें हिंदू धर्म, अध्यात्म और सिनेमा का गहरा ज्ञान था। उनके जाने से एक पूरा युग चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed