फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyadarshan talks about Hera pheri 3 controversy and says paresh rawal was in fear

Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' फिल्म विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘परेश को डर था कि….’

Sun, 21 Sep 2025 08:45 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 21 Sep 2025 08:45 PM IST
सार

Paresh Rawal: आगामी फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर बीते दिनों काफी विवाद हुआ था। परेश रावल उर्फ बाबूराव ने फिल्म छोड़ने का मन बना लिया था। हालांकि बाद में सब ठीक हो गया था। अब इस मामले पर निर्देशक प्रियदर्शन ने चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन
Priyadarshan talks about Hera pheri 3 controversy and says paresh rawal was in fear
हेरा फेरी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी हेरा फेरी की आगामी फिल्म 'हेरा फेरी 3' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। बीते महीनों इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसकी मुख्य वजह परेश रावल थे, क्योंकि उन्होंने अचानक फिल्म छोड़ने का मन बना लिया था। हालांकि बाद में सब कुछ ठीक हो गया था। इस मामले पर बीते दिनों परेश रावल ने प्रतिक्रिया दी थी। अब इसपर फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

मुझे और परेश को कभी कोई समस्या नहीं हुई
हाल ही निर्देशक प्रियदर्शन पिंकविला के साथ बातचीत में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘मुझे और परेश को कभी कोई समस्या नहीं हुई। जहां तक मुझे पता है, अक्षय और परेश को भी कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। कुछ और लोग थे, जो परेश पर दबाव बना रहे थे। परेश रावल एक ऐसे इंसान हैं, जैसे आप जानते हैं कि जो लोग डरते हैं कि मैं बीमार हूं और इसे लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं। हालांकि समस्या कोई और है। इसलिए वो डरते हैं, लेकिन हमारे रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं हुआ।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Mera Desh Pehle: पीएम मोदी से जुड़े म्यूजिकल सागा की स्क्रीनिंग, रवीना-अक्षय कुमार के अलावा कई सितारे पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने दिक्कतें पैदा की है
आगे बात करते हुए प्रियदर्शन ने बताया, ‘अक्षय ने मुझसे कहा, ‘प्रिंस सर, अगर ऐसा होता है, तो होने दो। वरना, रहने देते हैं।’ बस इतना ही। कुछ लोगों ने इसमें मुश्किलें खड़ी की हैं। उनके बारे में बात करना बेकार है, इसलिए मैं बात नहीं कर रहा। उम्मीद करते हैं कि जिंदगी में अच्छा ही हो। ये फिल्म निर्माण है, इस दुनिया में आपके दुश्मन, दोस्त, प्रशंसक, आलोचक, बहुत कुछ होता है। मैं 40 साल कैसे गुजार पाया, मुझे आज भी नहीं पता।’


परेश रावल का वर्कफ्रंट
परेश रावल को आखिरी बार ‘निकिता रॉय’ फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में थीं। इसके अलावा परेश रावल अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म ‘भूत बंगला’ भी कर रहे हैं। साथ ही वो ‘हेरा फेरी 3’ में भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed