फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyadarshan docuseries on Ram Mandir Director said it was more difficult than making a movie

Ram Mandir: प्रियदर्शन दिखाएंगे राम मंदिर के 500 वर्षों का इतिहास, निर्देशक ने डॉक्यू-सीरीज को लेकर कही यह बात

Mon, 08 Apr 2024 08:46 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 08 Apr 2024 08:46 AM IST
सार

प्रियदर्शन इन दिनों अपनी डॉक्यू-सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। इसमें राम मंदिर के 500 वर्षों के इतिहास से लोगों को रूबरू कराया जाएगा। निर्देशक का मानना है कि डॉक्यू-सीरीज बनाना फिल्म निर्माण से काफी ज्यादा मुश्किल है। इस सीरीज के लिए उन्होंने 60 दिन तक शूटिंग की है।

 

विज्ञापन
Priyadarshan docuseries on Ram Mandir Director said it was more difficult than making a movie
प्रियदर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

देशवासियों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो चुका है। इस साल 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस दौरान देश के हर राज्य से दिग्गज हस्तियों ने पहुंचकर भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया था। साउथ और हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन राम मंदिर के इतिहास पर इन दिनों डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं। 
विज्ञापन

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' से पहले इन पांच फिल्मों से अल्लू अर्जुन ने मचाया जमकर धमाल, बॉक्स ऑफिस पर रहीं सुपरहिट
विज्ञापन


500 वर्षों का दिखाया जाएगा इतिहास
इस डॉक्यूमेंट्री पर बात करते हुए उन्होंने बताया, ''मंदिर की देखरेख करने वाले लोगों ने मुझे इसे निर्देशित करने के लिए आमंत्रित किया था। मुझे स्क्रिप्ट बहुत दिलचस्प लगी। इसमें पिछले 500 वर्षों का इतिहास और भगवान राम की जन्मभूमि पर वापसी को लेकर किए गए संघर्ष को दिखाया जाएगा।'' निर्देशक ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का प्रसारण भागीदार दूरदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 दिन तक चली शूटिंग
निर्देशक ने नवंबर 2023 से इस डॉक्यूमेंट्री के लिए 60 दिन तक शूटिंग की है। इसके लिए उन्होंने जिन लोगों का साक्षात्कार लिया उनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं। इसे बनाने का अनुभव साझा करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, "यह एक फिल्म बनाने से भी अधिक मुश्किल काम था। कुछ ऐसी संवेदनशील चीजें थीं, जिन्हें हमने नहीं छुआ। साथ ही, हमें इतिहास भी बताना था। इसलिए यह मेरी लिए सबसे बड़ी चुनौती थी।" 

प्रियदर्शन को नहीं करना पड़ा शोध
इस डॉक्यू सीरीज के लिए उन्होंने कुछ नाटकीय सीन भी शूट किए हैं। प्रियदर्शन के मुताबिक राम मंदिर से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति जवाहरलाल नेहरू और कलेक्टर केके नायर जैसे दिखने वाले लोगों को ढूंढना मुश्किल था। उन्होंने खुलासा किया कि इस विषय पर उन्होंने अपनी तरफ से शोध नहीं किया, क्योंकि जब उन्हें स्क्रिप्ट मिली तो यह पहले ही हो चुका था। 
Sobhita Dhulipala: 'मंकी मैन' में कैसा होगा शोभिता धूलिपाला का किरदार? अभिनेत्री के बयान ने किया उत्साहित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed