फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pritish Nandy passes away at 73 Anupam Kher shares an Emotional note for Filmmaker

Pritish Nandy Passes Away: प्रीतिश नंदी का 73 साल की उम्र में निधन, चमेली- झंकार बीट्स का किया था निर्माण

Wed, 08 Jan 2025 10:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 08 Jan 2025 10:22 PM IST
सार

प्रसिद्ध कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रीतीश नंदी का मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया है।

विज्ञापन
Pritish Nandy passes away at 73 Anupam Kher shares an Emotional note for Filmmaker
प्रीतीश नंदी - फोटो : एक्स

विस्तार

सुर, कांटे, झंकार बीट्स, चमेली, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, प्यार के साइड इफेक्ट्स जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले फिल्म मेकर प्रीतीश नंदी का बुधवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। उनके बेटे और फिल्म निर्माता कुशन नंदी ने स्क्रीन से उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। 74वें जन्मदिन से सात दिन पहले फिल्म मेकर का निधन हुआ है। अनुपम खेर ने भी एक इमोशनल पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन


अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता अनुपम खेर ने प्रीतिश को याद करते हुए एक भावुक नोट साझा किया और लिखा, “मेरे सबसे प्यारे और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतिश नंदी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी और स्तब्ध हूं! अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और एक साहसी संपादक/पत्रकार! वह मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में मेरा सपोर्ट सिस्टम और ताकत थे। हमने बहुत सी चीजें साझा कीं। वह उन सबसे निडर लोगों में से एक थे जिनसे मैं मिला हूं। हमेशा जीवन से बड़ा। मैंने उनसे बहुत सी चीजें सीखी हैं। हाल ही में हम ज्यादा नहीं मिले। लेकिन एक समय था जब हम रोज मिलते थे! मैं कभी नहीं भूलूंगा। वह यारों का यार की सच्ची परिभाषा थे! मैं तुम्हें और हमारे साथ बिताए दिनों को मिस करूंगा मेरे दोस्त।"
विज्ञापन


इस शो को किया था होस्ट
बता दें कि प्रीतीश नंदी एक कवि, लेखक, पत्रकार, फिल्म निर्माता और संपादक के रूप में जाने जाते थे, उन्होंने 1990 के दशक में दूरदर्शन पर द प्रीतीश नंदी शो नामक टॉक शो की मेजबानी भी की थी, जिसमें उन्होंने मशहूर हस्तियों का साक्षात्कार लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिल्मों और वेब सीरीज का किया निर्माण
उन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में अपने बैनर प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के तहत कई फिल्में बनाईं। उनकी कंपनी ने हाल ही में वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज और एंथोलॉजी सीरीज मॉडर्न लव मुंबई का निर्माण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed