Panchayat 4: ‘फुलेरा’ में फिर जमेगी सचिव जी की चौकड़ी! ‘पंचायत 4’ सीरीज की शूटिंग शुरू
मंगलवार को ‘पंचायत सीरीज’ के निर्माताओं ने इसके बहुप्रतीक्षित चौथे सीजन के फिल्मांकन की घोषणा कर दी है। इस घोषणा ने प्रशंसकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
विस्तार
सामने आईं शूटिंग की तस्वीरें
निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शूटिंग के दौरान की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मशहूर सीरीज के सभी कलाकार नजर आ रहे हैं। फुलेरा गांव में सेट लग चुका है और जो-शोर से इसके फिल्मांकन का काम चल रहा है।
Chhava: जल्द देखने मिलेंगी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' की झलक, तीन मिनट 10 सेकेंड का होगा ट्रेलर
पंचायत में ये कलाकार हैं शामिल
द वायरल फीवर (टीवीएफ) के बैनर तले निर्मित ‘पंचायत सीजन 4’ दीपक कुमार मिश्रा द्वारा रचित, चंदन कुमार द्वारा लिखित और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय द्वारा निर्देशित है। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार ने ‘सचिव जी’ की भूमिका निभाई है, साथ ही रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, संविका, चंदन रॉय, फैजल मलिक, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवर और पंकज झा जैसे बेहतरीन कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
नए कलाकार होंगे शामिल!
मुख्य कलाकारों के साथ-साथ इस बार प्रशंसक पंचायत की टोली में नए किरदारों को भी शामिल होते हुए देख सकते हैं, जो उन्हें एक नया रोमांच देगा। हालांकि, ‘पंचायत 3’ को पहले दो भागों की अपेक्षा थोड़ा कमतर आंका गया था। अब देखना है चौथे सीजन में यह क्या कमाल करती है।
Vidya Balan: अपने मोटापे को लेकर विद्या बालन ने की खुलकर बात, बोलीं- इस साल बिल्कुल भी वर्कआउट नहीं किया