फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Preity Zinta and Rekha will be appear in Krrish 4 Hrithik Roshan debut directorial

Krrish 4: 'कृष 4' में इस रोल में फिर नजर आएंगी प्रीति जिंटा और रेखा, फिल्म निर्माताओं ने दिया बड़ा अपडेट

Wed, 09 Apr 2025 11:59 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 09 Apr 2025 11:59 AM IST
सार

Preity Zinta and Rekha in Krrish 4: 'कृष 4' फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। ये अपडेट फिल्म में कलाकारों को लेकर है।

विज्ञापन
Preity Zinta and Rekha will be appear in Krrish 4 Hrithik Roshan debut directorial
अभिनेत्री प्रीति जिंटा और रेखा - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से

विस्तार

ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिनों पहले ही निर्देशक राकेश रोशन ने इस बात को स्पष्ट किया कि 'कृष 4' को ऋतिक रोशन निर्देशित करने वाले हैं। फिल्म के बारे में अभी बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'कृष 4' में प्रीति जिंटा और रेखा एक बार फिर नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रिपल रोल अदा करेंगे ऋतिक
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन 'कृष 4' में ट्रिपल रोल अदा करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में प्रीति जिंटा, रेखा और विवेक ओबेरॉय भी इस फिल्म में अदाकारी करते हुए नजर आएंगे। बताया जाता है कि फिल्म में भूतकाल और भविष्यकाल भी दिखाया जाएगा, ताकि दर्शकों को कहानी समझ में आए। फिल्म में नई तकनीकि के इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, फिल्म रिश्तों और भावनाओं पर ही आधारित होगी। 
यह खबर भी पढ़ें: Shakti Samanta: कभी सिंगर तो कभी एक्टर बनने की कोशिश की, डायरेक्टर बने तो हिंदी सिनेमा को पहला सुपरस्टार दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

Preity Zinta and Rekha will be appear in Krrish 4 Hrithik Roshan debut directorial
प्रीति जिंटा ऋतिक रोशन - फोटो : फोटो- यूट्यूब

ऋति रोशन करेंगे फिल्म का निर्देशन
काफी समय से इस बात पर चर्चा हो रही थी कि कृष फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म का निर्देशन कौन करेगा। इस पहेली से राकेश रोशन ने पर्दा उठा दिया है। उन्होंने बताया कि 'कृष 4' का निर्देशन खुद ऋतिक रोशन करेंगे। राकेश रोशन ने इंटाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "दुग्गू 25 साल पहले मैंने तुम्हें एक अभिनेता के तौर पर लॉन्च किया था। 25 साल बाद आज फिर तुम फिल्म निर्माताओं आदित्य चोपड़ा और मेरे द्वारा एक निर्देशक के तौर पर लॉन्च किए जा रहे हो। हमारी फिल्म को आगे बढ़ाओ। आशीर्वाद के साथ इस नए अवतार में आपको कामयाबी की बधाई।"
यह खबर भी पढ़ें: Jaat: 'जाट' की रिलीज से पहले सनी देओल ने किया खुलासा, बताया- आलोचना होने पर क्या करते हैं एक्टर

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakesh Roshan (@rakesh_roshan9)


विज्ञापन

कब रिलीज होगी कृष 4?
आपको बता दें कि 'कृष 4' साल 2026 के शुरूआत में रिलीज हो सकती है। फिलहाल ऋतिक रोशन 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। इस फिल्म के बाद ऋतिक 'कृष 4' में काम शुरू करेंगे, जिसका निर्देशन वह खुद ही करेंगे। ऋतिक की पिछली फिल्मों की बात करें तो उन्हें फिल्म फाइटर में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed