फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Deol nervous on the releasing of jaat he did not go to father after criticism

Jaat: 'जाट' की रिलीज से पहले सनी देओल ने किया खुलासा, बताया- आलोचना होने पर क्या करते हैं एक्टर

Tue, 08 Apr 2025 10:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 08 Apr 2025 10:21 PM IST
सार

Sunny Deol on Jaat Release: सनी देओल ने 'जाट' फिल्म की रिलीज से पहले अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने बताया है कि जब लोग उनकी आलोचना करते हैं तो वह क्या करते हैं।

विज्ञापन
Sunny Deol nervous on the releasing of jaat he did not go to father after criticism
सनी देओल - फोटो : फोटो- यूट्यूब

विस्तार

सनी देओल फिल्म 'गदर 2' की कामयाबी के बाद अपनी एक्शन से भरपूर फिल्म 'जाट' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'जाट' फिल्म के सितारे जिसमें रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और जगपति बाबू शामिल हैं, अपनी दमदार अदाकारी दिखाने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

फिल्म की रिलीज से पहले तनाव में हैं सनी देओल
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हए सनी देओल ने बताया कि बॉलीवुड में लंबा सफर तय करने के बावजूद उन पर आने वाली फिल्म को लेकर दबाव है। 'जाट' की रिलीज को लेकर उत्सुकता के बारे में पूछे जाने पर सनी देओल ने माना कि इंडस्ट्री में दशकों बिताने के बाद भी, उन्हें अभी भी फिल्म की रिलीज से पहले घबराहट महसूस होती है। सनी देओल ने कहा "हमेशा डर लगता है, तनाव रहता है।" 
यह खबर भी पढ़ें: Salim Akhtar Death: प्रोड्यूसर सलीम अख्तर का निधन,  'फूल और अंगारे'-'कयामत' जैसी फिल्मों का किया निर्माण
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny Deol nervous on the releasing of jaat he did not go to father after criticism
जाट - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
दर्शकों से सनी देओल को प्यार की उम्मीद
'जाट' के ट्रेलर को लोगों का खूब प्यार मिला है। ऐसे में सनी देओल को उम्मीद है कि फिल्म को भी वैसा ही प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा, "अगर फिल्म को ट्रेलर जितना ही प्यार और समर्थन मिलता है, तो ये अच्छी बात होगी।" सनी देओल ने विवादों के बारे में बताया कि अपने करियर में शुरूआत में उन्हें नाकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। लेकिन उन्होंने इससे उबरना सीख लिया।
यह खबर भी पढ़ें: अभिजीत से लेकर नेहा तक इंडियन आइडल के इन उम्मीदवारों को बॉलीवुड में मिला गाने का मौका, खूब कमाया नाम
विज्ञापन

परेशान होकर पापा के पास नहीं गए सनी देओल 
सनी देओल से पूछा गया कि जब लोगों ने उन्हें नकारात्मक प्रतिक्रिया दी तो क्या उन्होंने कभी अपने पिता धर्मेंद्र से मदद ली? इस पर उन्होंने कहा "पहले लोग कुछ भी लिखते थे तो मुझे नहीं अच्छा लगता था। लेकिन मैं कभी पापा के पास नहीं गया। मैं हमेशा अपने आपसे सोचता था कि मैंने ऐसी गलती क्यों की? तब मैं समझा कि वह क्या कह रहे हैं और मैंने क्या किया है। दोनों में बड़ा अंतर था। मैंने नकारात्मक विचारों को गंभीरता से नहीं लिया। मुझे पता था कि मैं क्या कर रहा हूं और क्या करना है।"

फिल्मों में प्यार, परिवार और संस्कृति नहीं बदली है
सनी देओल ने कहा "मैं 21-24 साल का था, अब मैं 67 साल का हूं।" फिल्म उद्योग में बहुत सारे बदलाव होने के बावजूद कहानी कहने के तरीके में बदलाव नहीं हुआ है। फिल्म में प्यार, परिवार और संस्कृति में बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "बुनियादी बातें वही रहेंगी, जमीनी स्तर पर हम जो हैं, हमारी संस्कृति, हमारा प्यार, हमारा परिवार, वही रहेगा।" उन्होंने संकेत दिया कि फिल्म उद्योग भले ही तकनीक और कहानी कहने के मामले में विकसित हो रहा हो, लेकिन उनके काम का भावनात्मक सार वही है।

निर्देशक कर रहे बॉलीवुड में डेब्यू
'जाट' फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। वह इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed