फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   prasanth varma hanuman franchise Jai HanuMan KGF Star Yash To Play Hanuman In film as per report

Jai Hanuman: 'जय हनुमान' में तेजा नहीं ये अभिनेता निभाएंगे हनुमान की भूमिका! अधीरा के बाद शुरू होगी शूटिंग

Wed, 14 Feb 2024 10:19 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 14 Feb 2024 10:19 AM IST
सार

'अधीरा' के बाद निर्देशक प्रशांत वर्मा फिल्म 'जय हनुमान' बनाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म को लेकर अब एक अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
prasanth varma hanuman franchise Jai HanuMan KGF Star Yash To Play Hanuman In film as per report
केजीएफ स्टार यश, तेजा सज्जा - फोटो : social media

विस्तार

प्रशांत वर्मा अपने दर्शकों को खुश करने के लिए कई नए प्रोजेक्ट्स लाने वाले हैं। प्रशांत के पास पहले से ही एक और सुपर हीरो प्रोजेक्ट है, जिसका नाम 'अधीरा' है। फिल्म में निर्माता डीवीवी दानय्या के बेटे कल्याण दसारी हैं। 'अधीरा' के बाद निर्देशक फिल्म 'जय हनुमान' बनाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म को लेकर अब एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस बार हनुमान का किरदार तेजा सज्जा नहीं, बल्कि केजीएफ स्टार यश निभाएंगे। बता दें कि, यह फिल्म 'हनुमान' का सीक्वल है। 
विज्ञापन


'जय हनुमान' में इस भूमिका में दिखेंगे यश   
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'हनुमान' के सीक्वल का केजीएफ स्टार यश भी हिस्सा होंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में यश भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो, यश भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए निर्माताओं की पहली पसंद हैं। बताया गया है कि निर्माताओं ने यश को फिल्म के पहले भाग में लेने का भी विचार किया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mallika Rajput Suicide: भैयूजी महाराज के दामन पर दाग लगाने वाली ने भी दे दी जान, जानिए क्या है पूरा किस्सा?
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे राम चरण!
फिल्म ‘जय हनुमान’ फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म होगी। प्रशांत वर्मा के पास अपनी सुपरहीरो फ्रैंचाइजी के लिए बड़ी योजनाएं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेगा पावर स्टार राम चरण इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाने जा रहे हैं। अभिनेता ने निश्चित रूप से पहले राजामौली की फिल्म आरआरआर में भगवान राम की झलक दिखाई है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिल्म 'हनुमान' के बारे में 
'हनुमान' में तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार और विनय राय मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का आकड़ा पार कर चुकी है। तेलुगु भाषा की सुपरहीरो फिल्म को भी प्रशांत वर्मा ने लिखा है। अंजनाद्री के काल्पनिक गांव में स्थापित, हनुमान प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) की शुरुआत का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: Love Storiyaan Review: प्रेम की सबसे सटीक सनातनी परिभाषा समझाती सीरीज, छह युगलों ने जिया, तत् सुखे, सुखे त्वम्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed