फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Love Storiyaan Review in Hindi By Pankaj Shukla Dharmatic Karan Johar Somen Mishra Team India Love Project

Love Storiyaan Review: प्रेम की सबसे सटीक सनातनी परिभाषा समझाती सीरीज, छह युगलों ने जिया, तत् सुखे, सुखे त्वम्

Wed, 14 Feb 2024 09:06 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 14 Feb 2024 09:06 AM IST
विज्ञापन
Love Storiyaan Review in Hindi By Pankaj Shukla Dharmatic Karan Johar Somen Mishra Team India Love Project
लव स्टोरियां - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
लव स्टोरियां
कलाकार
एकता कपूर , उल्लेख एनपी , निकोलस जोनाथन खरनामियांड , रजनी कर्की छेत्री , फरीदा साहा , सुनित कुमार साहा , राहुल बनर्जी , शुभद्रा खापरडे , धन्या रविंद्रन , हुमायूं खुर्रम , तिस्ता दास और दीपन चक्रवर्ती, आदि
लेखक
मिरत त्रिवेदी , हार्दिक मेहता , आर्श वोरा , विवेक सोनी , राहुल बडवेलकर , शाजिया इकबाल , अक्षय इंदीकर , तेजश्री अक्षय , आर्या रोठे , अर्चना फडके , सौम्यजीत घोष दस्तीदार और कॉलिन डि कुन्हा
निर्देशक
हार्दिक मेहता , विवेक सोनी , शाजिया इकबाल , अक्षय इंदीकर , अर्चना फडके और अर्चना फडके
निर्माता
करण जौहर , अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा
रिलीज
14 फरवरी 2024
ओटीटी
अमेजन प्राइम वीडियो
रेटिंग
3.5/5

साल 1981 में रिलीज अभिनेता-निर्देशक मनोज कुमार की फिल्म ‘क्रांति’ के एक गाने में गीतकार संतोष आनंद लिखते हैं, ‘उन आंखों का हंसना भी क्या, जिन आंखों में पानी न हो, वो जवानी जवानी नहीं, जिसकी कोई कहानी न हो!’ जीवन ऐसा ही है। उथल पुथल भरा। ऊपर नीचे होता हुआ। कुछ कुछ ईसीजी कराने के समय दिखने वाले कार्डियोग्राफ की लकीरों जैसा। जब तक लाइनें ऊपर नीचे हो रही हैं, जीवन है। जैसे ही लाइन ‘फ्लैट’ हुई, जीवन संपन्न! करण जौहर की डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी धर्मैटिक एंटरटेनमेंट की पहली नॉन फिक्शन सीरीज ‘लव स्टोरियां’ ऐसी ही छह कहानियां हैं जिनमें जिंदगी समरस कहीं नहीं रहती। कहीं जमाने के ताने हैं, कहीं दस्तूरों से बगावत है, कहीं कोई अनजान सा चेहरा प्रेमदूत बनकर आ जाता है तो कहीं कुछ ऐसा भी है जिसे लिख पाना आसान नहीं हैं...!

विज्ञापन

Love Storiyaan Review in Hindi By Pankaj Shukla Dharmatic Karan Johar Somen Mishra Team India Love Project
राहुल बनर्जी, सुभद्रा खापरडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैसे तुझसे दिल न लगाए कोई...
‘लव स्टोरियां’ ये शब्द युग्म पहले पहल फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के गाने ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया’ में सुनाई दिया। सोशल मीडिया पर इसके गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य को लोगों ने खूब ट्रोल किया। लेकिन, जो बातें ट्रोल हों, उन्हीं पर करण जौहर को खूब प्यार आता है। तो छह प्रेम कहानियां की इस सीरीज का नाम भी उन्होंने इसी बात पर रखा। कहानियां जो ‘लव स्टोरियां’ में दिखाई गई हैं, वे असल जीवन से ली गई हैं। छह एपिसोड, छह कहानियां। जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में प्रेम किया और अपने प्रेम को सोची हुई साझा मंजिल तक ले आने में कामयाब रहे, वे तो इन कहानियों में परदे पर दिखते ही हैं, इन दंपतियों की युवावस्थाओं को निभाने वाले कई कमाल के कलाकार भी इन कहानियों का हिस्सा बने हैं। इन छह कहानियों में जो सबसे ज्यादा दिल को छू जाने वाली कहानी है, वह है एक आईआईटी इंजीनियर और एक सामाजिक कार्य करने वाली महिला की। दोनों दूसरों का जीवन सुधारने की कोशिश करते मिले और फिर हमेशा के लिए एक हो गए। बेटे ने भी अपना सरनेम भद्रलोक के ब्राह्मण समाज वाला बनर्जी न रखकर खापरडे ही रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Love Storiyaan Review in Hindi By Pankaj Shukla Dharmatic Karan Johar Somen Mishra Team India Love Project
एकता कपूर, उल्लेख एनपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तत् सुखे, सुखम् अस्ति...

इन छह कहानियों की बनावट हालांकि एक जैसी है और दो तीन कहानियां देखने के बाद इनके एक फॉर्मेट में बंधे होने की तरफ इशारा भी करती हैं लेकिन अगर इन्हें बिंज वॉच न करके एक दिन एक कहानी ही देखें तो इनका आनंद कुछ ज्यादा आएगा। छह कहानियों के 12 लेखक हैं और छह निर्देशक। ‘लव स्टोरियां’ की जिस कहानी का जिक्र मैंने ऊपर किया वह कहानी है राहुल बनर्जी और सुभद्रा खापरडे की। दोनों नर्मदा बचाओ आंदोलन के दौरान मिले। अक्षय इंदीकर निर्देशित ये डॉक्यूड्रामा इस सीरीज की जान है। लेकिन सीरीज जिस कहानी से शुरू होती है, वह है मशहूर लेखक उल्लेख एन पी की, जिनकी लिखी किताब पर ही पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ बनने वाली थी। उन्होंने दो बेटियों की एक मां से प्रेम किया और इन बेटियों को दिल जीतने के लिए जो जतन उन्होंने किए और इसमें उनके दो पालतू कुत्ते जैसे देवदूत बनकर आए, वह भी कम रोचक नहीं है। भौगोलिक परिस्थितियां, सामाजिक बंधन और भाषाई विविधता के बाद दोनों ने एक दूसरे का दामन नहीं छोड़ा, बीच में एक साल के ब्रेकअप के बाद भी।

विज्ञापन

Love Storiyaan Review in Hindi By Pankaj Shukla Dharmatic Karan Johar Somen Mishra Team India Love Project
निकोलस जोनाथन खरनामियांड, रजनी कर्की छेत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खापों और पंचायतों की खली कमी

एक और कहानी पूरी सीरीज देखने के बाद जो याद रह जाती है वह है दो रेडियो जॉकी की। दोनों एक श्रोता के आग्रह पर किए गए प्रैंक के चलते मिले। दोनों को आमने सामने भी इसी महिला ने मिलाया। और, जब दोनों रेडियो जॉकी बरसों बाद इस महिला से मिलने अपने बड़े हो चुके बेटे के साथ मिलने पहुंचते हैं, तो ये पूरी यात्रा किसी परी लोक की कहानी जैसी लगती है। कहानी का असल दर्द ये है कि जिस महिला ने इन दोनों के लिए प्रेमदूत या कहें कि देवदूत का काम किया, वह देख नहीं सकती हैं। औसतन 30 मिनट की इन कहानियों को सोमेन मिश्रा ने उस इंडिया लव प्रोजेक्ट की मदद से हासिल किया है जिसे प्रिया रमानी, नीलोफर वेंकटरमण और समर हलरांकर की टीम चलाती है। सारी प्रेम कहानियां सुखांत हैं और एक फरमे में बंधी हुई हैं। एक और कमी इस सीरीज की जो दिखती है, वह ये कि इनमें एक भी कहानी उत्तर भारत की नहीं है। खापों और पंचायतों के बीच में पनपी कोई प्रेम कहानी इस सीरीज मे सोने पर सुहागा का काम कर सकती थी।

Love Storiyaan Review in Hindi By Pankaj Shukla Dharmatic Karan Johar Somen Mishra Team India Love Project
फरीदा साहा, सुनित कुमार साहा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
याद रह जाएंगे प्यार के असली परवाने..

वेब सीरीज ‘लव स्टोरियां’ की मेकिंग भी खास गौर करने लायक है। ओरिजनल फुटेज, वास्तविक किरदारों और उनका फिर से रचनात्मक फिल्मांकन करने वालों में शामिल कलाकार, सब एक सूत्र में बंधे नजर आते हैं। लिखाई इन कहानियों की दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांधे रहती है तो इनकी सिनेमैटोग्राफी आपको भारत के अलग अलग राज्यों के सुरम्य स्थानों के दर्शन कराती चलती है। 1971 के बांग्लादेश मुक्ति आंदोलन के बीच पनपी फरीदा और सुनित की कहानी का क्लाइमेक्स रूला देने वाला है। और, ऐसा ही कुछ एहसास राहुल और सुभद्रा की कहानी को देखते हुए भी होता है। सीरीज का संगीत कर्णप्रिय है। धर्मेटिक ने पहली बार असल हिंदुस्तान को समझने की कोशिश इस सीरीज में की है और इसके लिए करण जौहर और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।
Damsel Trailer: नेटफ्लिक्स फिल्म 'डैमसेल' का ट्रेलर रिलीज, शैतानी रस्मों के भेंट चढ़ीं मिली बॉबी ब्राउन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed