Kabir Suman: मशहूर बंगाली गायक कबीर सुमन सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
कबीर सुमन को सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके इलाज के लिए एक मेडिकल बोर्ड भी गठित किया गया है।
विस्तार
लोकप्रिय बंगाली गायक और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद कबीर सुमन को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सीसीयू में भर्ती सुमन की हालत गंभीर बनी हुई है।
उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने कहा, ''ऐसा लगता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। हम उनके स्वास्थ्य मापदंडों पर लगातार नजर रख रहे हैं।'' अधिकारी ने बताया कि उनके इलाज के लिए एक मेडिकल बोर्ड भी गठित किया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बोर्ड में हृदय, फेफड़े, चिकित्सा और गंभीर देखभाल के विशेषज्ञ शामिल हैं।
Netflix: सामने आएगा शीना बोरा की हत्या का दफन सच, इस दिन रिलीज होगी 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ'
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सिंगर के फेफड़ों में पानी जमा हो गया है, जिसके चलते उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ है। हृदय सबंधी समस्याओं के अलावा, कबीर का शुगर लेवल भी हाई बताया जा रहा है। वे हाई ब्लडप्रेशर की समस्या से भी जूझ रहे हैं। इन सबके चलते उन्हें फिलहाल सीसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
Sidharth Anand: टाइगर श्रॉफ की रैम्बो पर जल्द शुरू होगा काम, सैफ अली खान के साथ भी धमाल मचाएंगे सिद्धार्थ आनंद