फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pop star Enrique Iglesias adds second Mumbai show after first sells out in hours Know Details

Enrique Iglesias: एनरिक इग्लेसियस के भारतीय फैंस को मिला तोहफा, मुंबई में एक नहीं, दो कॉन्सर्ट होंगे आयोजित

Sun, 29 Jun 2025 06:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 29 Jun 2025 06:12 PM IST
सार

Enrique Iglesias Mumbai Show: लोकप्रिय स्पैनिश गीतकार, सिंगर और एक्टर एनरिक इग्लेसियस करीब 13 साल बाद भारत आ रहे हैं। हाल ही में खबर आई कि मुंबई में अक्तूबर में उनका कॉन्सर्ट होगा। अब अपडेट यह है कि सिंगर एक नहीं, बल्कि दो शो में परफॉर्म करेंगे।

विज्ञापन
Pop star Enrique Iglesias adds second Mumbai show after first sells out in hours Know Details
एनरिक इग्लेसियस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर स्पैनिश सिंगर पॉप स्टार एनरिक इग्लेसियस के फैंस भारत में भी हैं। उनके गाने भारतीय फैंस खूब दिलचस्पी के साथ सुनते हैं। बीते दिनों खबर आई कि करीब 13 वर्ष बाद एनरिक भारत में परफॉर्म करने आ रहे हैं। 30 अक्तूबर को उनका कॉन्सर्ट मुंबई में हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अब नया अपडेट यह है कि अपनी भारत यात्रा के दौरान एनरिक भारत में एक नहीं, बल्कि दो शो में परफॉर्म करेंगे और दोनों मुंबई में होंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

इस वजह से जोड़ा गया एक और शो
दरअसल, हुआ यह कि एनरिक इग्लेसियस के 30 अक्तूबर को मुंबई में प्रस्तावित शो के टिकट लाइव होने के कुछ ही घंटों में सारे बिक गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पॉप स्टार के लिए फैंस कितने क्रेजी हैं। फैंस की यह जबर्दस्त प्रतिक्रिया देखते हुए आयोजकों ईवीए लाइव ने 29 अक्तूबर को एक और कॉन्सर्ट जोड़ने का फैसला किया। शो के टिकट डिस्ट्रिक्ट एप पर उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनरिक इग्लेसियस ने जताई खुशी
दोनों शो मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड्स में होंगे। एनरिक ने एक बयान में कहा, 'मुझे भारत में परफॉर्म करने की कमी खल रही है। वहां के फैंस दुनिया के सबसे क्रेजी और लॉयल फैंस में से एक हैं। साल 2004 में मेरे पहले शो के बाद से ही मुझे हमेशा से ही वहां बेशुमार प्यार मिला है। मैं मुंबई वापस आने और उनके लिए यह नया शो लाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं'।

Pawan Kalyan: 'वे कला के सच्चे उस्ताद हैं', कमल हासन बने ऑस्कर समिति के सदस्य, पवन कल्याण ने दी बधाई

विज्ञापन

2012 में आए थे भारत
एनरिक करीब 13 साल बाद भारत में परफॉर्म करने आ रहे हैं। इससे पहले वे साल 2012 में अपने 'यूफोरिया वर्ल्ड टूर' के दौरान आए थे। तब उन्होंने पुणे, गुरुग्राम और बंगलूरू में परफॉर्म किया था। 'हीरो', 'बेबी आई लाइक इट', 'बैलामोस' और 'ब्यूटीफुल' उनके कुछ यादगार ट्रैक हैं, जिन्हें दर्शक आज भी  सुनना पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed