फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   pooja ruparel reacts on sonakshi sinha zaheer iqbal marriage family rumours

जहीर इकबाल से शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की भाइयों संग हुई अनबन? कजिन पूजा रूपारेल ने तोड़ी चुप्पी

Sun, 09 Nov 2025 10:24 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 09 Nov 2025 10:24 AM IST
सार

Sonakshi Sinha Rift With Brothers: जहीर इकबाल के साथ शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की भाइयों के साथ बॉन्डिंग कैसी हैं, इस पर उनकी कजिन पूजा ने बात की है। क्या कुछ कहा है पूजा ने, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
pooja ruparel reacts on sonakshi sinha zaheer iqbal marriage family rumours
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म 'जटाधरा' को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अब उनकी कजिन पूजा ने बात करते हुए कई खुलासे किए हैं। सोनाक्षी की शादी के समय उनके भाइयों संग मनमुटाव को लेकर आई खबरों पर भी पूजा ने अपना रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन


कजिन पूजा ने बताई सच्चाई 
ऐसा कहा जा रहा था कि सोनाक्षी की भाई लव और कुश के साथ लड़ाई चल रही है जिसकी वजह बताई गई उनकी इंटरफेथ मैरिज यानी अलग धर्म में हुई शादी। लेकिन अब इस पूरे मामले पर खुद सोनाक्षी की कजिन पूजा रूपारेल ने खुलकर बयान दिया है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: भारती सिंह की लग्जरी घड़ी पर आई प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया, बोलीं- तुम तो ब्रांड एंबेसडर बन सकती हो
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आपको फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' याद है, तो उसमें काजोल की छोटी बहन 'चुटकी' का किरदार निभाने वाली प्यारी सी बच्ची भी जरूर याद होगी। वही पूजा रूपारेल आज एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और बहुत कम लोग जानते हैं कि वो सोनाक्षी की कजिन हैं। पूजा की मां और सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा सगी बहनें हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की भाइयों के साथ अनबन? 
सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में जब पूजा से यह पूछा गया कि क्या सोनाक्षी की शादी के बाद उनके भाइयों के साथ कोई अनबन हुई है, तो उन्होंने साफ कहा- 'मैं यहां गॉसिप करने नहीं आई हूं। जहीर एक शानदार इंसान हैं, बेहद मजेदार और जिंदादिल। मैं उनसे मिल चुकी हूं और वो वाकई सोनाक्षी के लिए परफेक्ट हैं।'

पूजा ने आगे कहा कि लोगों के पास शायद करने को कुछ नहीं बचा, इसलिए बेबुनियाद बातें फैलाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि अगर वाकई परिवार में दरार होती, तो सोनाक्षी और उनके भाई लव सिन्हा साथ में फिल्म ‘निकिता रॉय’ में काम नहीं करते। इतना ही नहीं, पूरा परिवार हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में एक साथ नजर आया था, जिससे ये साबित होता है कि सब कुछ सामान्य है।

जून 2024 में हुई थी शादी 
जून 2024 में सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने मुंबई में शादी की थी। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन जैसे ही उनकी शादी की तस्वीरें सामने आईं, इंटरनेट पर यह बात फैल गई कि लव और कुश शादी में शामिल नहीं हुए और परिवार नाराज़ है। इस पर पूजा ने कहा- 'हर किसी के अपने कारण हो सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि रिश्ते बिगड़ गए। परिवार में सब बहुत करीब हैं।'


उन्होंने सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों के बीच 'प्यार और समझदारी की खूबसूरत केमिस्ट्री है।' पूजा के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझते हैं और हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।'

मासी पूनम के बारे में क्या कहा?
पूजा ने अपनी मासी पूनम सिन्हा के साथ रिश्ते के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'उन्होंने मुझे बचपन से देखा है। मुझे हमेशा अपनी बेटी की तरह ट्रीट किया है। हमारी फैमिली बहुत क्लोज है, लेकिन लोगों को छोटी-छोटी बातों से बड़ी कहानियां बनाना पसंद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed