फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   police recovered car used in Renuka Swami kidnapping Kannada actor Darshan Thoogudeepa

Darshan Thoogudeepa: रेणुकास्वामी की किडनैंपिंग में इस्तेमाल हुई कार बरामद, दर्शन थुगुदीपा हैं मुख्य आरोपी!

Sun, 16 Jun 2024 04:08 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 16 Jun 2024 04:08 PM IST
सार

रेणुकास्वामी हत्याकांड में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। जांच टीम ने रेणुकास्वामी की किडनैपिंग में इस्तेमाल की हुई कार को बरामद कर लिया है।


 

विज्ञापन
police recovered car used in Renuka Swami kidnapping Kannada actor Darshan Thoogudeepa
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और उनकी दोस्त और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को उनके कथित प्रशंसक रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में पुलिस हिरासत में लिया गया है। मामले में 12 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अब पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस टीम ने रविवार को एक कार जब्त की, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर पीड़ित के अपहरण में किया गया था। 
विज्ञापन


कार से कई सामान जब्त किए गए
आरोपियों में से एक रवि ने कथित तौर पर चित्रदुर्ग जिले के अय्यानहल्ली गांव में एक घर में कार पार्क की थी। वाहन जब्त किए जाने के समय फोरेंसिक विशेषज्ञ मौजूद थे। पुलिस ने रवि के परिवार से भी पूछताछ की और कार से कई सामान जब्त किए। रेणुकास्वामी हत्याकांड के सिलसिले में दर्शन और पवित्रा समेत 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

Stars South films: इन सितारों के हाथ लगी साउथ की बड़ी फिल्में, दीपिका के अलावा जान्हवी-कियारा का नाम भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
बता दें कि पिछले रविवार को चित्रदुर्ग जिले के रहने वाले रेणुकास्वामी नाम के एक शख्स का शव पुलिस को कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन के पास एक नाले में मिला। स्वामी, एक फार्मेसी कंपनी के लिए काम करते थे, और उन्होंने कथित तौर पर अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कहा जा रहा है कि पवित्रा, दर्शन की बेहद करीबी दोस्त हैं। 

पुलिस को मिले हैं कई अहम सुराग
इस मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस की एक टीम लगातार इस केस पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेणुकास्वामी मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें दर्शन के कई साथी रेणुकास्वामी का अपहरण करते हुए दिख रहे हैं। अभिनेता की दोस्त पवित्रा पर आरोप हैं कि उन्होंने ही दर्शन को रेणुकास्वामी को दंडित करने के लिए उकसाया था। 
TV Shows: वर्षों तक इन जोड़ियों ने फैंस के दिलों पर किया राज, आज भी दर्शक पर्दे पर देखना चाहते हैं साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed