{"_id":"6ad855175041bbc19a0b21b2","slug":"police-company-release-date-out-ram-gopal-varma-film-harshvardhan-rane-play-encounter-cop-daya-nayak-role-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कंपनी रिलीज डेट: बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी, हर्षवर्धन राणे निभाएंगे ये किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
पुलिस कंपनी रिलीज डेट: बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी, हर्षवर्धन राणे निभाएंगे ये किरदार
Wed, 21 Oct 2026 11:31 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:31 AM IST
सार
Police Company Release Date Out: हर्षवर्धन राणे स्टारर फिल्म 'पुलिस कंपनी' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। राम गोपाल वर्मा की यह मूवी अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
विज्ञापन
पुलिस कंपनी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड और अपराध की दुनिया पर कई फिल्में बना चुके डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर इसी विषय पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी अपकमिंग क्राइम ड्रामा फिल्म 'पुलिस कंपनी' की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म में एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ फरदीन खान, फातिमा सना शेख और परेश रावल समेत कई कलाकार नजर आएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
हर्षवर्धन राणे
- फोटो : X
कौन सा किरदार निभाएंगे हर्षवर्धन राणे?
फिल्म 'पुलिस कंपनी' में अभिनेता हर्षवर्धन राणे मुंबई के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी दया नायक की भूमिका निभाएंगे।
क्या होगी 'पुलिस कंपनी' की कहानी?
'पुलिस कंपनी' की कहानी सच्ची घटनाओं और असल जिंदगी के किरदारों से प्रेरित है। फिल्म में उन परिस्थितियों को दिखाया जाएगा, जिनके चलते करीब 300 गैंगस्टर्स मारे गए थे। फिल्म की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड और उसके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के इर्द-गिर्द घूमेगी।

राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस कंपनी की कास्ट
राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे के अलावा फरदीन खान, फातिमा सना शेख, परेश रावल, सौरभ शुक्ला, मकरंद देशपांडे और अश्विनी कलसेकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म 'पुलिस कंपनी'?
फिल्म का डायरेक्शन राम गोपाल वर्मा कर रहे हैं, जबकि भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और राम गोपाल वर्मा इसके प्रोड्यूसर हैं। गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले पेश की जा रही यह फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स और आरजीवी कंपनी के प्रोडक्शन में बन रही है। बता दें कि यह फिल्म अगले साल 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

- फोटो : इंस्टाग्राम
राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर
बता दें कि राम गोपाल वर्मा ने 20 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर और रिलीज डेट शेयर की। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी 1997 से 2004 के बीच मुंबई में हुई पुलिस कार्रवाई पर आधारित है। उनके मुताबिक, इस दौरान 319 गैंगस्टर्स मारे गए थे।
दो पार्ट में बनाई जा रही है फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पुलिस कंपनी' को दो पार्ट में बनाया जा रहा है। दोनों पार्ट की शूटिंग लगातार करने की योजना है। रिपोर्ट में बताया गया था कि मेकर्स 2027 में कुछ महीनों के अंतर पर दोनों पार्ट रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, अभी केवल 4 जून 2027 की रिलीज डेट सामने आई है।

इन फिल्मों में दिखा चुके हैं अंडरवर्ल्ड की कहानी
इससे पहले राम गोपाल वर्मा 'सत्या' और 'कंपनी' जैसी फिल्मों में मुंबई के अंडरवर्ल्ड की कहानी दिखा चुके हैं। इस बार उनकी फिल्म में अपराधियों के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों की कहानी पर फोकस रहेगा।