फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   PM Modi release a postage stamps honouring Indian cinemas iconic figures Guru Dutt Ritwik Ghatak

Waves Summit: 'वेव्स' में दिग्गजों के नाम PM मोदी ने जारी किए डाक टिकट, नागार्जुन बोले- मैं एहसानमंद हूं

Thu, 01 May 2025 05:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 01 May 2025 05:18 PM IST
सार

Postage Stamps in WAVES 2025: वेव्स समिट में पीएम मोदी पहुंचे। सुपरस्टार नागार्जुन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने सिनेमा के पांच दिग्गजों के नाम डाक टिकट जारी किए। 

विज्ञापन
PM Modi release a postage stamps honouring Indian cinemas iconic figures Guru Dutt Ritwik Ghatak
वेव समिट - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का उद्घाटन किया। इसमें भारतीय मनोरंजन उद्योग के दिग्गजों को श्रद्धांजलि दी गई। सुपरस्टार नागार्जुन ने स्टेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने भारतीय सिनेमा की बड़ी हस्तियों के सम्मान में डाक टिकट जारी किए। ये डाक टिकट फिल्म निर्माता गुरु दत्त, ऋत्विक घटक, राज खोसला, संगीतकार-गायक-कवि सलिल चौधरी और अभिनेता पी. भानुमति के नाम जारी किए गए।
विज्ञापन
Trending Videos

पहले जारी किए जा चुके हैं टिकट
नागार्जुन मंच पर आए और कहा 'वेव्स समिट भारत की भावना का जश्न मनाता है। 55वें आईएफएफआई के दौरान, भारतीय सिनेमा के चार दिग्गजों- राज कपूर, मोहम्मद रफी, तपन सिन्हा और मेरे पिता अक्किनेनी नागेश्वर राव की याद में डाक टिकट जारी किए गए थे। एक बार फिर भारत पांच महान लोगों के जन्म की 100वीं वर्षगांठ मना रहा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय उन्हें श्रद्धांजलि देता है। 
Ajith Kumar B'Day: अभिनय से लेकर रेसिंग तक में कमाया नाम, तमिल सिनेमा के स्टार हैं अजित कुमार
 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किए टिकट
उन्होंने आगे कहा 'भारत सरकार का डाक विभाग गुरुदत्त जी, ऋत्विक घटक जी, सलिल चौधरी जी, राज खोसला जी और पी. भानुमति जी के सम्मान में डाक टिकट जारी करेगा। इस पहल के जरिए उन्होंने भारतीय सिनेमा की विरासत को सम्मानित करने की कोशिश की। इसके लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और भारत के प्रधानमंत्री का एहसानमंद हूं।'
इसके बाद सुपरस्टार ने प्रधानमंत्री मोदी से मंच पर आने की गुजारिश की। इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के साथ मिलकर स्मारक डाक टिकट जारी किए।
Wamiqa Gabbi: 'भूल चूक माफ' के अलावा इन पांच फिल्मों में नजर आएंगी वामिका गब्बी, शुरू हुई शूटिंग
 
विज्ञापन

समिट में शामिल हुए बड़े कलाकार
इस शिखर सम्मेलन में भारतीय फिल्म के बड़े कलाकार शामिल हुए। समिट के पहले दिन रजनीकांत, मोहनलाल, शाहरुख खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला, सारा अली खान और विक्की कौशल शामिल थे।
समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने किया। ये चार दिन तक चलेगा। सितारों से सजे शिखर सम्मेलन का मकसद भारत के सिनेमा को पूरी दुनिया के दर्शकों के सामने लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed