Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Wamiqa Gabbi upcomming films Dil Ka Darwaaza Khol Na Darling Tiki Taka Bhooth Bangla

Wamiqa Gabbi: 'भूल चूक माफ' के अलावा इन पांच फिल्मों में नजर आएंगी वामिका गब्बी, शुरू हुई शूटिंग

Wed, 30 Apr 2025 07:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 30 Apr 2025 07:00 PM IST
सार

Wamiqa Gabbi Upcomming Film: वामिका गब्बी जल्द ही फिल्म 'भूल चूक माफ' में नजर आने वाली हैं। ऐसे में हम बता रहे हैं कि वामिका गब्बी की आने वाली 5 फिल्में कौन सी हैं?

विज्ञापन
Wamiqa Gabbi upcomming films Dil Ka Darwaaza Khol Na Darling Tiki Taka Bhooth Bangla
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi

विस्तार

फिल्म 'भूल चूक माफ' 9 मई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी अहम किरदार में हैं। वामिका गब्बी हिंदी के अलावा पंजाबी और तमिल सिनेमा में नजर आती हैं। वामिका गब्बी इससे पहले 'जब वी मेट', 'लव आज कल' और 'मौसम' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि वामिका गब्बी आगे किन फिल्मों में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग
दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग फिल्म का एलान पिछले साल नवंबर में किया गया था। नवंबर में ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। इस फिल्म में वामिका गब्बी के अलावा जया बच्चन, सिंद्धांत चतुर्वेदी और स्वानन्द किरकिरे साथ में काम करने वाले हैं। यह फिल्म इमोशनल ड्रामा होगी। इस फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
Palak Tiwari: ‘2000 लड़कों में से एक क्यूट बंदा ढूंढकर उसे डेट किया था’, पलक तिवारी ने सुनाया मजेदार किस्सा


भूत बंग्ला
भूत बंग्ला फिल्म साल 2026 में रिलीज होने वाली है। फिल्म के नाम से ही लग रहा है कि यह फिल्म हॉरर होगी। हालांकि यह फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में वामिका गब्बी के अलावा अक्षय कुमार होंगे। इसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Wamiqa Gabbi upcomming films Dil Ka Darwaaza Khol Na Darling Tiki Taka Bhooth Bangla
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
किकली
किकली फिल्म पंजाबी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन कवि राज कर रहे हैं। फिल्म में वामिका गब्बी के अलावा मैंडी टाखर और जोबनप्रीत सिंह होंगे। इसे जोबनप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह और मैंडी टाखर ने लिखा है।
Ajith Kumar: पद्म भूषण अवॉर्ड लेकर घर लौट रहे थे साउथ सुपरस्टार अजित कुमार, अस्पताल में हुए भर्ती
विज्ञापन

टीकी टाका
टीकी टाका फिल्म मलयालम फिल्म है। इसकी शूटिंग जारी है। फिल्म का निर्देशन रोहित वीएस कर रहे हैं। फिल्म में असिफ अली, लुकमान अवरान और वामिका गब्बी हैं। फिल्म को फिरोज नजीब, नियोग और यदु पुष्पाकरण ने लिखा है।

जी2
जी2 तेलुगु फिल्म है। यह जासूसी थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में वामिका गब्बी के अलावा अदिवी सेष, इमरान हाशमी और मधु शालिनी हैं। फिल्म का निर्देशन विनय कुमार श्रीजनी कर रहे हैं। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'गुडाचारी' की सीक्वल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed