Ajith Kumar B'Day: अभिनय से लेकर रेसिंग तक में कमाया नाम, तमिल सिनेमा के स्टार हैं अजित कुमार
Ajith Kumar Birthday Special: अपनी अदाकारी के लिए मशहूर तमिल अभिनेता अजित कुमार को रेसिंग का भी शौक है। वह तमिल सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। इसके लिए उन्हें कई अवॉर्डस दिए जा चुके हैं। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार सुब्रमण्यम का आज जन्मदिन है। वह अब तक 61 तमिल फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स दिए जा चुके हैं। अभिनेता के अलावा वह रेसिंग ड्राइवर हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रेसिंग इवेंट में हिस्सा लिया है। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
एक्टर बनने से पहले बने मकैनिक और कारोबारी
अजित कुमार का जन्म 1 मई 1971 को हुआ। उनके पिता केरल से थे और उनकी मां पश्चिम बंगाल से थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद अजित ने सबसे पहले एक कंपनी में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग करने का काम करना शुरू किया। इसके बाद पिता के कहने पर कपड़े का कारोबार किया। फिर वह एक बिजनेस डेवलपर बन गए। इस दौरान वह काम के सिलसिले में कई देश गए और अपनी अंग्रेजी अच्छी कर ली। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर अपना खुद का कपड़ों का कारोबार किया। काम के साथ-साथ अजित ने मॉडलिंग शुरू की। यहीं से उनकी एक्टिंग का रास्ता खुला।
बेहतरीन अदाकारी से लोगों का जीता दिल और अवॉर्ड्स
अजित ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1990 में आई तमिल फिल्म 'एन वेडू एन कनावर' से की। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'राजविन परवयिले' में काम किया जो कामयाब रही। इसके बाद उन्होंने 'आसाई', 'कढाल कोट्टई' और 'काढाल मन्नन' जैसी फिल्में दीं। साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'वैली' के लिए उन्हें तमिल का सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'विलन' के लिए उन्हें तमिल का सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया।
भरतनाट्यम डांसर का निभाया रोल
साल 2006 में अजित ने 'वरलारू' फिल्म में तीन रोल निभाए। इनमें एक रोल भरतनाट्यम डांसर का था। यह फिल्म 2006 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म के लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। अजित ने अपनी 50वीं फिल्म 'मनकथा' (2011) में अभिनय किया। यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक बन गई।
अजित ने रेसिंग में कमाया नाम
तमिल अभिनेता अजित को कारों की रेसिंग का शौक है। कार रेसिंग में हिस्सा लेने के लिए वह जर्मनी और मलेशिया सहित कई देशों का दौरा कर चुके हैं। साल 2003 में उन्होंने 'फॉर्मूला एशिया बीएमडब्ल्यू चैंपियनशिप' में हिस्सा लिया। उन्होंने 2010 में 'फॉर्मूला 2 चैंपियनशिप' में कार चलाई। साल 2025 में भारत सरकार की तरफ से अजित कुमार को पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया।
लव लाइफ
अजित ने अभिनेत्री हीरा राजगोपाल को 1990 से लेकर 1998 तक डेट किया। इसके बाद दोनों अलग हो गए। 1999 में उन्होंने अपनी साथी कलाकार शालिनी को डेट करना शुरु किया। जून 1999 में अजित ने शालिनी को प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने अप्रैल 2000 में शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हैं। एक लड़की 2008 में पैदा हुई और एक लड़का 2015 में पैदा हुआ।