फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan Singh Wife Jyoti Singh Alleged On UP Police She Appeals For Justice To CM Yogi Asked Questions To Him

पवन सिंह की पत्नी ने सीएम योगी से लगाई गुहार, यूपी पुलिस पर उठाए सवाल; पूछा- पति से मिलने पर भी मुकदमा होगा?

Wed, 08 Oct 2025 05:29 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 08 Oct 2025 05:29 PM IST
सार

Pawan Singh Dispute With Wife Jyoti Singh: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अब उत्तर प्रदेश पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्योति ने सीएम योगी से न्याय की मांग करते हुए सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन
Pawan Singh Wife Jyoti Singh Alleged On UP Police She Appeals For Justice To CM Yogi Asked Questions To Him
ज्योति सिंह और पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का विवाद आए दिन बढ़ता जा रहा है। इस पूरे मामले में हर दिन नए-नए आरोप लगाए जा रहे हैं। अभी तक ज्योति सिंह पवन पर आरोप लगा रही थीं। अब आज पवन सिंह ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारे आरोपों पर पलटवार किया। अब ज्योति सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर सवाल उठाए हैं और सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

ज्योति बोलीं- पुलिस ने किया अभद्र व्यवहार
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर आज एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो रविवार 5 अक्तूबर का ही है, जब ज्योति पवन सिंह के घर पहुंची थीं। जहां भारी पुलिस बल भी तैनात था और पुलिस द्वारा ज्योति से थाने आने को कहा जा रहा था। अब ज्योति ने इस वीडियो को शेयर करे हुए कैप्शन में सीएम योगी से मदद की अपील की है। ज्योति ने कैप्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए लिखा, ‘आपको न्याय और इंसाफ के लिए पूरे उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में जाना जाता है। 5 अक्तूबर को मेरे साथ आपके शासन की पुलिस, विशेष रूप से थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ के एसएचओ उपेन्द्र सिंह अभद्र और अपमानजनक व्यवहार किया गया। इसने मुझे आहत किया है। एक पीड़ित महिला के साथ इस प्रकार की बदसलूकी यह दर्शाती है कि कुछ अधिकारी जनसेवक होने के बावजूद जनता के साथ किस तरह का व्यवहार करते हैं।'

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999)


 

सीएम योगी से पूछा सवाल
सीएम योगी को संबोधित करते हुए ज्योति ने आगे लिखा, ‘एक ओर केंद्र और राज्य सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी को आगे बढ़ाओ’ जैसे नारों से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर आपकी पुलिस ही एक बेटी के साथ दुर्व्यवहार कर उस नीति का मजाक बना रही है। मैं उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बेटी होने के नाते आपसे यह पूछना चाहती हूं कि क्या आज एक पत्नी अपने पति से मिलने जाए तो उस पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है? यह सिर्फ मेरा सवाल नहीं है, यह मेरे जैसी सभी पीड़ित महिलाओं का सवाल है। मुख्यमंत्री जी ऐसे अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी पुलिस अधिकारी इस प्रकार की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।'

यह खबर भी पढ़ेंः Pawan Singh: ‘इतनी हद तक गिर सकती हैं ये उम्मीद नहीं थी?’,पत्नी ज्योति के आरोपों पर पवन सिंह की सफाई

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Alleged On UP Police She Appeals For Justice To CM Yogi Asked Questions To Him
पवन सिंह और ज्योति सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में एसएचओ उपेंद्र सिंह से ज्योति ने की बात
शेयर किए गए वीडियो में ज्योति थाने में बार-बार बुलाए जाने को लेकर मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है वहां मौजूद महिला पुलिस पहले उनसे थाने चलने को कहती है। जिस पर वो ये कहते हुए मना करती हैं कि हम अपने पति के घर आए हैं। तभी महिला पुलिस फोन पर उनकी एसएचओ उपेन्द्र सिंह से बात कराती है। इसके बाद उपेंद्र सिंह ज्योति से बार-बार थाने आने की बात करते हैं, जबकि ज्योति हर बार उन्हें सिर्फ यही पूछती रहीं कि क्या पति के घर आना कोई अपराध है और जब अभी हमारा तलाक नहीं हुआ, तो मैं थाने क्यों आऊं।

पवन सिंह बोले- विधायकी के लिए इतना गिर सकती हैं…
दूसरी ओर पवन सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने ज्योति सिंह और उनके पिता की ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। इस दौरान पवन सिंह ने कहा कि ज्योति के पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी को विधायक बना दिया जाए। जो कि पवन सिंह के बस की बात नहीं है। पवन ने कहा कि विधायकी के लिए वो इतनी गिर सकती हैं, ये उम्मीद नहीं थी। पवन सिंह ने यह भी बताया कि उनका तलाक का केस चल रहा है। साथ ही ज्योति ने मेंटेनेंस का केस भी डाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed