'परिवार की बातचीत कमरे में होती है, कैमरे पर नहीं', पत्नी ज्योति के आरोपों पर बोले पवन सिंह
Pawan Singh Talk About Wife Jyoti Allegations: भोजपुरी स्टार पवन सिंह अक्सर कंट्रोवर्सी में रहते हैं। इन दिनों उनका वैवाहिक जीवन चर्चा में है। हाल ही पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई आरोपों लगाए। इन आरोपों पर पवन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पवन सिंह ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने निजी जीवन से जुड़ी बातों का जिक्र किया। अभिनेता की पत्नी ज्योति ने उन पर कई आरोप लगाए थे। सभी आरोपों पर पवन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। जानिए, अपने रिश्ते और पत्नी ज्योति के आरोपों पर क्या बोले पवन सिंह।
पवन सिंह ने रखा अपना पक्ष
ज्योति सिंह ने आरोप लगाया था कि पवन सिंह उनसे मिलना नहीं चाहते हैं। जब मुलाकात हुई तो भी ज्योति ने आरोप लगाए कि पवन सिंह हाेटल में एक लड़की को लेकर गए। बताते चलें कि पवन सिंह और ज्योति के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन सिंह ने बताया कि ज्योति के पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी को विधायक बना दिया जाए। जो कि पवन सिंह के बस की बात नहीं है। वह कहते हैं, ‘विधायकी के लिए इतनी गिर सकती हैं ये उम्मीद नहीं थी।’ पवन सिंह ने यह भी बताया कि उनका तलाक का केस चल रहा है। साथ ही भोजपुरी एक्टर ने बताया कि ज्योति ने मेंटेनेंस का केस भी डाला है।
ये खबर भी पढ़ें: Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को मिली Y कैटेगरी की सिक्योरिटी, तैनात रहेंगे सीआरपीएफ के जवान
पवन सिंह बोले- ‘मर्द का दर्द नहीं दिखता’
प्रेस कॉन्फ्रेंस पवन सिंह इमोशनल भी हो गए। उन्होंने कहा, ‘मैं भी इंसान हूं, थक जाता हूं। महिला के आंसू हर बात पर गिर जाते हैं और वो दुनिया को दिखते भी है पर मर्द का दर्द नहीं दिखता.. मर्द अपना दर्द दिखाता भी नहीं है।’ पवन सिंह ने आखिरी में यही कहा कि मामला परिवार का है, तो बातचीत कमरे में होती है, कैमरे पर नहीं।