फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan singh and zareen khan romantic shooting scene viral on social media

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ रोमांटिक सीन करती दिखीं जरीन खान, यूजर्स बोले- इतने बुरे दिन आ गए…

Fri, 18 Jul 2025 05:09 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 18 Jul 2025 05:09 PM IST
सार

Pawan Singh And Zareen Khan Shooting Video Viral: हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री जरीन खान को भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ देखा जा रहा है। आइए देखें वीडियो। 

विज्ञापन
Pawan singh and zareen khan romantic shooting scene viral on social media
पवन सिंह और जरीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के साथ सिनेमाई करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान। अब लग रहा है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में भी जल्द कदम रखने वाली हैं। अभिनेत्री के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें उन्हें पावरस्टार पवन सिंह के साथ देखा जा रहा है। साथ ही एक वीडियो में उन्हें रोमांटिक सीन शूट करते देखा जा सकता है। चलिए देखते हैं वायरल वीडियो। 

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान को साथ में देखा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो लखनऊ का है। एक वीडियो जो वायरल हो रहा है, उसमें जरीन खान और पवन सिंह को एक साथ कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है, जिसमें एक्ट्रेस यलो कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं। इसके अलावा देखा जा सकता है कि ये किसी गाने या फिल्म की शूटिंग की ओर संकेत कर रहा है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐰𝐚𝐥𝐞.𝟎𝟏 || 𝘼𝙅𝘼𝙔 𝙑𝘼𝙍𝙈𝘼 || (@indiawale.01)

विज्ञापन
विज्ञापन


रोमांटिक सीन करते दिखे पवन-जरीन
एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें जरीन खान और पवन सिंह कोई शूटिंग सीन करते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारिश का सीन क्रिएट किया गया है, जिसमें अभिनेता व्हाइट कोट-पैंट पहने दिख रहे हैं, तो अभिनेत्री साड़ी में नजर आ रही हैं और दोनों डांस कर रहे हैं। 


यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: 'ऐतराज' में दुश्मन रहीं करीना ने प्रियंका की तारीफ की, लिखा- 'दुनिया पर राज करने के लिए बनी'

View this post on Instagram

A post shared by Cop Amit Dharkar (@cop_amitbansal97)



नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

वायरल वीडियोज को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जरीन खान के अब ऐसे दिन आ गए, जो भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करना पड़ रहा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड से रिटायर सभी लोग भोजपुरी में आते हैं।’ वहीं एक और यूजर ने कहा, सलमान खान के साथ डेब्यू और अब यहां।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये पवन सिंह का जादू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed