Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan Kalyan Starrer The Call Him OG May Collect 150 Crore In Day 1 Beat Allu Arjun Starrer Pushpa 2

OG Movie Collection: पहले दिन 150 करोड़ तक कमा सकती है ‘OG’, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ा

Thu, 25 Sep 2025 08:57 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 25 Sep 2025 08:57 AM IST
सार

They Call Him OG: पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है और एडवांस बुकिंग में भी अच्छा किया है। ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन ही कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।

विज्ञापन
Pawan Kalyan Starrer The Call Him OG May Collect 150 Crore In Day 1 Beat Allu Arjun Starrer Pushpa 2
पवन कल्याण और इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की नई रिलीज फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी है और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म अपने पहले दिन ही 150 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। वहीं ‘ओजी’ ने भारत में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन

पवन कल्याण की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनेगी ‘ओजी’
सैकनिल्क के अनुसार, 'ओजी' ने दुनिया भर में एडवांस बुकिंग में 75 करोड़ से भी अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है। धीरे-धीरे यह आंकड़ा 100 करोड़ रुपए के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है। इसने पवन कल्याण की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लु’, जिसने इस साल की शुरुआत में दुनिया भर में 67 करोड़ रुपए कमाए थे। उसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पहले ही पार कर लिया है। इसका मतलब है कि सिर्फ एडवांस बुकिंग कलेक्शन के आधार पर ओजी पवन कल्याण के करियर की सबसे अच्छी ओपनिंग वाली फिल्म बनने की गारंटी है। हालांकि, कुछ फिल्म एक्सपर्ट का ये भी मानना है कि ‘ओजी’ 150 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहले दिन पहुंच सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

Pawan Kalyan Starrer The Call Him OG May Collect 150 Crore In Day 1 Beat Allu Arjun Starrer Pushpa 2
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को छोड़ा पीछे
वहीं दूसरी ओर पवन कल्याण की ओजी ने प्रीमियर डे कलेक्शन में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को पहले ही पीछे छोड़ चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, पवन कल्याण की फिल्म ने तेलुगु सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2- द रूल' से भी बड़ी शुरुआत की है। ‘पुष्पा 2’ ने अपने प्रीमियर शो से 10.65 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘दे कॉल हिम ओजी’ कल दोपहर 1 बजे तक ही 11 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी थी। जब शो शुरू होने में तक समय था। ऐसे में जाहिर है कि ‘ओजी’ ने ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है। यह किसी तेलुगु फिल्म के लिए प्रीमियर डे की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

यह खबर भी पढ़ेंः OG: 14 साल बाद पवन कल्याण की किसी फिल्म को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट, ‘दे कॉल हिम ओजी’ पर चली सेंसर की कैंची

सुजीत ने किया है फिल्म का निर्देशन
सुजीत द्वारा निर्देशित ‘ओजी’ में पवन कल्याण के अलावा प्रियंका मोहन और यह इमरान हाशमी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह इमरान हाशमी की पहली तेलुगु फिल्म है। फिल्म ओजस गंभीरा (पवन कल्याण) नामक एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दस साल के लापता होने के बाद एक और अपराधी ओमी भाऊ (इमरान हाशमी) को मारने के लिए मुंबई लौटता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed