फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan Kalyan says Hari Hara Veera Mallu is about KohiNoor diamond heist And sheds light on  Aurangzeb tyranny

Pawan Kalyan: ‘हरि हर वीर मल्लु’ में होगा औरंगजेब के अत्याचारों का पर्दाफाश, कोहिनूर की चोरी पर भी होगी बात

Tue, 22 Jul 2025 09:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Jul 2025 09:52 PM IST
सार

Hari Hara Veera Mallu: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी आगामी फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कोहिनूर हीरे की लूट और औरंगजेब के अत्याचारों को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
Pawan Kalyan says Hari Hara Veera Mallu is about KohiNoor diamond heist And sheds light on  Aurangzeb tyranny
हरि हर वीर मल्लु - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण की आगामी फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' कोहिनूर हीरे से जुड़ी लूट की कहानी पर आधारित है। इसके अलावा फिल्म मुगल सम्राट औरंगजेब के अत्याचारों पर भी प्रकाश डालती दिखेगी। फिल्म के विषय और कहानी को लेकर खुद पवन कल्याण ने बात की। उन्होंने बताया कि वे कई वर्षों से इस फिल्म से जुड़े हैं।

विज्ञापन

कोविड के चलते फिल्म में हुई देरी
इस फिल्म की रिलीज से पहले एएनआई से बात करते हुए पवन कल्याण ने कहा कि वे कई वर्षों से इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे राजनेता बनने से पहले ही, कृष जगरलामुदी, निर्माता एएम रत्नम के साथ इस आइडिया पर काम कर रहे थे। फिर मैंने इसके लिए हामी भर दी, लेकिन बाद में 2018-19 में मैं बिजी हो गया। हमने 2019 के बाद फिल्म लॉन्च करने के बारे में सोचा था, लेकिन कोविड-19 की दो लहरों ने इस पर असर डाला और हम ऐसा नहीं कर पाए'।

Ujjwal Nikam Biopic: उज्जवल निकम बायोपिक की तैयारियां शुरू, आमिर नहीं राजकुमार होंगे लीड? वकील ने दिया ये जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के कॉन्सेप्ट से प्रभावित हुए पवन कल्याण
पवन कल्याण ने कहा कि इस फिल्म की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ने उन्हें आकर्षित किया, खासकर कोहिनूर हीरे की यात्रा ने। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए इस फिल्म को करने का सफर दिलचस्प रहा। इसकी कॉन्सेप्ट बहुत हाई है। औरंगजेब काल में मयूर सिंहासन से कोहिनूर की चोरी की। मुझे लगता है कि इसने मेरी रुचि जगाई और मैंने शुरुआत की। लेकिन इसमें कई परतें हैं। यह मयूर सिंहासन से कोहिनूर की लूट जैसा लगता है। हालांकि, इसमें दिखाया जाएगा कि यह विजयवाड़ा की कोल्लूर खदानों से निजाम तक कैसे पहुंचा और फिर कैसे मुगलों के हाथों में पहुंचा'।

विज्ञापन

ये सितारे आएंगे फिल्म में नजर
एक्टर ने आगे कहा, वे दर्शकों को दिखाना चाहते हैं कि औरंगजेब के शासन में लोगों पर कैसे अत्याचार होते थे। उन्होंने कहा, 'उसमें से एक ऐसा हीरा चुराना, जो एक महान यात्रा का प्रतीक है और यह मेरे लिए दिलचस्प था। इस चोरी के साथ-साथ औरंगजेब के अत्याचारों के बारे में बहुत कुछ सामने आएगा। मुझे लगता है कि यह कॉन्सेप्ट मेरे लिए काफी दिलचस्प है'। उन्होंने आगे कहा, 'उस समय हिंदू होने के नाते आपको टैक्स देना पड़ता था, संगीत नहीं, कुछ भी नहीं। बहुत उत्पीड़न था'। बता दें कि फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' 25 जुलाई को रिलीज होगी।  फिल्म में पवन कल्याण के साथ निधि अग्रवाल, बॉबी देओल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही, सत्यराज, अनसूया भारद्वाज जैसे कलाकार मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed