फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan Kalyan Movie Hari Hara Veera Mallu received a UA certification Final runtime of Film Also revealed

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की 'हरि हर वीर मल्लु' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, इतना है फिल्म का रनटाइम

Mon, 14 Jul 2025 05:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 14 Jul 2025 05:27 PM IST
सार

Hari Hara Veera Mallu: अभिनेता पवन कल्याण की आगामी फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' इस महीने रिलीज को तैयार है। सेंसर बोर्ड की तरफ से इसे हरी झंडी मिल गई है। साथ ही इसका फाइनल रन टाइम भी सामने आ गया है।

विज्ञापन
Pawan Kalyan Movie Hari Hara Veera Mallu received a UA certification Final runtime of Film Also revealed
'हरि हर वीर मल्लु' - फोटो : इंस्टाग्राम-@prathyangiraus

विस्तार

अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' का दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में लगने वाली है। दर्शकों तक पहुंचने में इसे सिर्फ दस दिन शेष हैं। फिल्म को लेकर जबर्दस्त बज बना हुआ है। 'हरि हर वीर मल्लु' को सेंसर बोर्ड से यूए (U/A) सर्टिफिकेट मिल गया है। 

विज्ञापन

सेंसर बोर्ड ने की फिल्म की तारीफ
तेलुगु 123 की रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने कथित तौर पर इस फिल्म की मनोरंजक कहानी और भव्य दृश्यों की तारीफ की है। 'हरि हर वीर मल्लु' का रनटाइम दो घंटे 42 मिनट है। इस अवधि में यह फिल्म दर्शकों को शानदार मनोरंजन का अनुभव देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म का निर्देशन कृष जगरलामुदी और एएम ज्योति कृष्णा ने किया है। कहानी 17वीं सदी के मुगल काल में वीर मल्लु नाम के एक विद्रोही डाकू के जीवन पर आधारित है। पवन कल्याण फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं। इसके अलावा बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, वेनेला किशोर, सुनील, सत्यराज और पूजिता पोन्नदा जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत एम.एम. कीरवानी ने दिया है।

Bhaag Milkha Bhaag: स्पोर्ट्स ड्रामा देखने वालों के लिए खुशखबरी! इस दिन दोबारा रिलीज हो रही 'भाग मिल्खा भाग'

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म का 20 जुलाई को एक प्री-रिलीज कार्यक्रम भव्य स्तर पर होने वाला है। पवन कल्याण की इस फिल्म को लेकर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल स्तर पर क्रेज है। फिल्म की एडवांस बुकिंग संयुक्त राज्य अमेरिका में शुरू हो चुकी है। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ इमोशन और ड्रामा का तड़का है। यह फिल्म 24 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म पहले मई में रिलीज होने वाली थी। फिर रिलीज डेट 25 जून तय हुई, मगर यह जून में रिलीज नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed