फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhaag Milkha Bhaag returns to theatres Farhan Akhtars Milkha Singh biopic to release on this date

Bhaag Milkha Bhaag: स्पोर्ट्स ड्रामा देखने वालों के लिए खुशखबरी! इस दिन दोबारा रिलीज हो रही 'भाग मिल्खा भाग'

Mon, 14 Jul 2025 05:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 14 Jul 2025 05:04 PM IST
सार

Bhaag Milkha Bhaag Re-release: फरहान अख्तर और सोनम कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसकी तारीख का एलान हो चुका है।

विज्ञापन
Bhaag Milkha Bhaag returns to theatres Farhan Akhtars Milkha Singh biopic to release on this date
भाग मिल्खा भाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो अपने वक्त में बहुत मशहूर हुईं। इन्हें लोगों ने खूब प्यार दिया। इन फिल्मों में से एक है 'भाग मिल्खा भाग'। यह फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। स्पोर्ट्स ड्रामा वाली फिल्में पसंद करने वालों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। यह फिल्म महान एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है। 
विज्ञापन

इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म
प्रदर्शक पीवीआर-आईनॉक्स ने इस फिल्म की दोबार रिलीज का एलान करते हुए बताया 'यह बायोपिक देश भर के चुनिंदा पीवीआर थिएटरों में रिलीज होगी।' फरहान अख्तर और सोनम कपूर अभिनीत यह फिल्म 2013 में अपनी मूल रिलीज के एक दशक से भी ज्यादा वक्त के बाद 18 जुलाई को बड़े पर्दे पर वापसी करेगी।

यह खबर भी पढ़ें: IFFM 2025: मनोज बाजपेयी, करीना कपूर और शर्मिला टैगोर को मिला नामांकन, दिखाई जाएंगी गुरु दत्त की फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhaag Milkha Bhaag returns to theatres Farhan Akhtars Milkha Singh biopic to release on this date
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम@Farhan Akhtar
फरहान अख्तर ने जताया आभार
'भाग मिल्खा भाग' में मुख्य भूमिका निभाने वाले फरहान अख्तर ने महान धावक मिल्खा सिंह का किरदार निभाने के लिए बहुत मेहनत की थी और अपने शरीर में बदलाव किए थे। फरहान ने एक बयान में कहा 'मिल्खा सिंह का किरदार निभाना सम्मान और जिम्मेदारी दोनों था। मैं आभारी हूं कि दर्शकों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखने का मौका मिलेगा। इसके प्रदर्शन से इसकी भावनाएं और जज्बा जीवंत हो उठेंगे।'
विज्ञापन

Bhaag Milkha Bhaag returns to theatres Farhan Akhtars Milkha Singh biopic to release on this date
सोनम कपूर - फोटो : X
सोनम कपूर
फिल्म में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी फिल्म से अपने जुड़ाव का इजहार करते हुए इसे भावनात्मक अनुभव बताया।
उन्होंने कहा 'यह लचीलेपन और मानवीय भावना की एक सशक्त कहानी है। मुझे 'ओ रंगरेज' को मिल रहे प्यार पर खास तौर से गर्व है। इस फिल्म को दोबारा देखना मिल्खा सिंह जी की विरासत को श्रद्धांजलि देना और सार्थक सिनेमा का उत्सव होगा।'

'भाग मिल्खा भाग' के बारे में
राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित 'भाग मिल्खा भाग' अपनी बेहतरीन कहानी और प्रेरणादायक विषय के लिए भारतीय सिनेमा में एक मानक बनी हुई है। यह फिल्म मिल्खा सिंह के विभाजन की दिक्कतों से बचने, भारत के सबसे मशहूर एथलीट बनने के सफर को दिखाती है। मिल्खा सिंह को 'फ्लाइंग सिख' के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed