Fast X: मीडो वॉकर का 'फास्ट एक्स' सीरीज में कैमियो, पिता पॉल की विरासत से जुड़ने पर भावुक हुईं एक्ट्रेस
मीडो वॉकर ने दिवंगत पिता की वेब सीरीज 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की दसवीं किस्त 'फास्ट एक्स' में कैमियो किया है। साथ ही पुराने लम्हों को याद कर भावुक होती देखी गई हैं।
विस्तार
दिवंगत एक्टर पॉल वॉकर की बेटी मीडो वॉकर ने 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइजी की अपकमिंग दसवीं किस्त में कैमियो किया है, साथ ही उसकी एक झलक साझा कर फैंस के उत्साह को बढ़ाती नजर आई हैं। मीडो ने पिता के नाम एक इमोशनल नोट भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह एक बच्ची थीं जब इसका पहला भाग रिलीज हुआ था। पहले भाग में उनके पिता लीड रोल में थे। 'फास्ट एक्स' में खुद के कैमियो को लेकर भी मीडो ने बड़ी बात कह दी है।
'फास्ट एक्स' में मीडो वॉकर का कैमियो
मीडो वॉकर ने फिल्म के सेट से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'फास्ट एक्स में मेरे कैमियो का एक प्रीव्यू। पहला पार्ट तब जारी किया गया था जब मैं एक साल की थी। मैं सेट पर अपने पिता, विन, जॉर्डन, मिशेल, को देखते हुए बड़ी हुई हूं। मॉनिटर पर क्रिस और बहुत कुछ। मेरे पिताजी के लिए धन्यवाद, मैं एक तेज परिवार में पैदा हुई। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि अब मैं वहां भी पहुंच पाऊंगी। उन लोगों के साथ जो मुझे बड़ा होते देखने के लिए आस-पास रहे हैं।'
View this post on Instagram
A post shared by Meadow Walker Thornton-Allan (@meadowwalker)
मीडो वॉकर ने जताया आभार
मीडो वॉकर ने आगे लिखा, 'धन्यवाद लुइस लेटरियर...आपकी दया, धैर्य और समर्थन के लिए। ऐसा लगता है कि जब से हमने शुरुआत की है, तब से आप परिवार का हिस्सा हैं, मुझे खुशी है कि यह अभी शुरुआत है। मेरे पिताजी के सबसे अच्छे दोस्त के लिए विशेष शाउटआउट। जो अब मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं ब्रैंडन बर्टेल, यह तुम्हारे बिना संभव नहीं था। मैं अपने पिता की विरासत का सम्मान करने और उनके साथ हमेशा के लिए इसे साझा करने में सक्षम होने के लिए बहुत भाग्यशाली हूं। मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं।'
Vijay Varma: तमन्ना के नाम पर गुलशन ने फिर खींची विजय वर्मा की टांग, बिना शरमाए रह नहीं पाए एक्टर
विन डीजन ने दी प्रतिक्रिया
मीडो के पोस्ट पर विन डीजन ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी ड्रॉप कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विन, सीरीज 'फास्ट एक्स' में लीड रोल में हैं, साथ ही वर्ष 2013 में पॉल के निधन के बाद से पॉल के परिवार के बेहद करीबी हैं।