फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Parin Multimedia announces a Film on the Sandeshkhali incident know details about this movie

Sandeshkhali: बंगाल के भयावह 'संदेशखाली' घटना पर बनेगी फिल्म, पर्दे पर दिखेगा पीड़ितों का दर्द

Fri, 08 Mar 2024 11:01 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 11:01 AM IST
सार

बंगाल की भयावह घटना 'संदेशखाली' पर पारिन मल्टीमीडिया ने फिल्म बनाने की घोषणा की है। पारिन मल्टीमीडिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस फिल्म का एलान किया है, जो 2025 में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Parin Multimedia announces a Film on the Sandeshkhali incident know details about this movie
संदेशखाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पारिन मल्टीमीडिया ने देश को झकझोर देने वाली बंगाल की भयावह घटना 'संदेशखाली' पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर फिल्म से जुड़ी जानकारी आधिकारिक तौर पर दर्शकों के साथ शेयर की गई। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी, जिसे अमिताभ सिंह और ईशान बाजपेयी ने लिखा है। वहीं फिल्म का निर्देशन सौरभ तिवारी कर रहे हैं। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म की घोषणा के बाद से इसे लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन


TARINI: तारिणी से बॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार आरुषी निशंक, नेवी की महिला अफसरों की सक्त कहानी करेंगी बयां
विज्ञापन


 

न्याय के लिए संघर्ष 

गौरतलब है कि बंगाल के एक संदेशखाली की कई महिलाओं ने एक नेता पर बीते उनकी जमीन पर कब्जा करने और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे, जिस इसके चलते संदेशखाली में काफी हंगामा हुआ। इसके बाद इस मुद्दों को लेकर राजनीतिक मौहाल भी गरम हुआ और कई नेताओं ने इस पर लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी, अब इस फिल्म के जरीए पर्दे पर इन पीड़ितों का दर्द और न्याय की लिए किए संर्घष को दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन

'द कश्मीर फाइल्स'

संदेशखाली से पहले भी इस तरह की कई सच्ची घटनाओं पर हिंदी सिनेमा में फिल्म बन चुकी है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस जबर्दस्त सफलता हासिल किया। इस लिस्ट में 'द कश्मीर फाइल्स' की गिनती सबसे सफल फिल्मों में होती है। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनके साथ हुए जघन्य अपराध को दिखाया गया है। इस फिल्म को विकास अग्निहोत्री ने निर्देशित किया था।

Women's Day: महिला कल्याण के लिए काम कर रहे ये सितारे, कोई दे रहा आर्थिक संबल तो कोई सिखा रहा आत्मरक्षा के गुर
 
विज्ञापन

दे केरला स्टोरी

इस लिस्ट में अगला नाम 'द केरल स्टोरी' का है। निर्देशक सुदिप्तो सेन ने इस फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया था। साल 2023 में आई यह फिल्म 30 करोड़ की बजट से बनी थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं, फिल्म की मुख्य कलाकार अदा शर्मा के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई थी। अब देखना होगा कि क्या 'संदेशखाली' भी इन फिल्मों की तरह लोगों को दिल को छू पाएगी?

Jaya Bachchan: 'युवाओं में एंग्जाइटी के लिए इंटरनेट जिम्मेदार है', जया बच्चन ने फिर अपने बयान से बढ़ाई हलचल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed