फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pankaj Tripathi take a break from work spending time with family after brother in law death in road accident

Pankaj Tripathi: बहनोई के निधन के बाद गम में डूबे पंकज त्रिपाठी, अभिनेता ने काम से बनाई दूरी!

Wed, 01 May 2024 03:33 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 01 May 2024 03:33 PM IST
सार

बीते महीने अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी, जिसके बाद अभिनेता के परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। मौजूदा समय में अभिनेता अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi take a break from work spending time with family after brother in law death in road accident
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी और उनका परिवार इन दिनों दुःखों से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनके बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कार में मौजूद उनकी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हालांकि, अब वह खतरे से बाहर हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने कुछ समय के लिए अपने काम से अवकाश लिया है। अब वह अपने परिवार को प्राथमिकता दे रहे हैं और उनके साथ समय बिता रहे हैं।

विज्ञापन


 

क्या पंकज त्रिपाठी की शूटिंग देखने जा रहे थे उनके बहनोई?

दुर्घटना के बाद कई तरह की अफवाहें उड़ी, जिसमें यह भी कहा गया कि उनकी बहन और बहनोई उनके फिल्म की शूटिंग देखने जा रहे थे। हालांकि, इन सभी अफवाहों का खंडन करते हुए मीडिया की एक रिपोर्ट का कहना है कि जब यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी तो अभिनेता अपने गांव में थे और कोई शूटिंग नहीं कर रहे थे। हालांकि, इस दुर्घटना के बाद पंकज और उनका परिवार इस दुःख से उबरने की कोशिश में लगा हुआ है। पंकज अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता रहे हैं। 

विज्ञापन


 

पश्चिम बंगाल जाते हुए हुई थी दुर्घटना

अभिनेता के बहनोई के साथ यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना 20 अप्रैल को दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई थी। पंकज की बहन और बहनोई बिहार के गोपालगंज से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। उसी दौरान कार रोड डिवाइडर से टकरा गई। हादसे का कथित सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ था। हादसे की वजह कार का अनियंत्रित हो जाना बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

पंकज त्रिपाठी वर्क फ्रंट

पंकज त्रिपाठी की बहुप्रतिक्षीत वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। वहीं, अभिनेता का नाम कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' के लिए भी लिया जा रहा है। फिलहाल,  अभिनेता के हाथ में अनुराग बसु की सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज त्रिपाठी मई के पहले सप्ताह में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए वापसी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed