फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pankaj Tripathi Appealed to Watch Yeh Meri Family Season 3 Actor Warm Wishes to Rajesh Kumar Series Team

Pankaj Tripathi: उत्साह बढ़ाते हुए पंकज त्रिपाठी ने की ये मेरी फैमिली 3 को देखने की अपील, टीम को दी शुभकामनाएं

Tue, 02 Apr 2024 10:56 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 02 Apr 2024 10:56 PM IST
सार

पंकज त्रिपाठी ने ये मेरी फैमिली सीजन 3 को देखने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने इसके कलाकारों और टीम को वेब सीरीज के लिए शुभकामनाएं देते हुए उत्साह दिखाया है। राजेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Appealed to Watch Yeh Meri Family Season 3 Actor Warm Wishes to Rajesh Kumar Series Team
ये मेरी फैमिली सीजन 3, पंकज त्रिपाठी, राजेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन मिनी टीवी का पारिवारिक ड्रामा 'ये मेरी फैमिली' का तीसरा सीजन प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। इस वेब सीरीज ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बनाया हुआ है। दर्शक फिर से अवस्थी परिवार के साथ एक और पुरानी यादों वाली यात्रा शुरू करने के लिए उत्सुक हैं। इसी बीच अभिनेता पंकज त्रिपाठी ये मेरी फैमिली सीजन 3 को देखने के लिए दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए दिखाई दिए, जिसके चलते इस वेब सीरीज के लिए दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है। 

विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी ने दी टीम को शुभकानाएं

पंकज त्रिपाठी ने दर्शकों से ये मेरी फैमिली सीजन 3 को देखने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने इसके कलाकारों और टीम को वेब सीरीज के लिए शुभकामनाएं देते हुए उत्साह दिखाया है। संजय अवस्थी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता राजेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना और पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में पंकज ने ये मेरी फैमिली सीजन 3 की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।  

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rajesh Kumar (@rajeshkumar.official)

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरीज में ये किरदार आएंगे नजर

1995 के वसंत में स्थापित तीसरा सीजन अवस्थी परिवार के जीवन को गहराई से दिखाएगा। इसमें वे जीवन के उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं। 'ये मेरी फैमिली सीजन 3' 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है और यह एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार पर केंद्रित होगी। इस वेब सीरीज में विशेष बंसल, मोना सिंह, आकाश खुराना, अहान निरबान, रूही खान और प्रसाद रेड्डी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह अमेजन मिनी टीवी पर चार अप्रैल रिलीज होगी।


Ajay Devgn: इस दिन दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग शुरू करेंगे अजय! जानें कब रिलीज होगीं फिल्में


इस दिन रिलीज होगी सीरीज

ये मेरी फैमिली के नए सीजन को लेकर दर्शक बेहद ही उत्सुक हैं। इस वेब सीरीज का प्रीमियर 4 अप्रैल 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन मिनी टीवी पर होगा। इसे दर्शक प्री में देख सकेंगे। इसे देखने के लिए अमेजन के शॉपिंग एप और फायर टीवी पर एक बटन के क्लिक के साथ एक्सेस किया जा सकता है। 

Pathaan 2: ईद पर यशराज फिल्म्स की बड़ा धमाका करने की तैयारी, ‘पठान 2’ के लिए इस निर्देशक का नाम सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed