Palak Muchhal: सात साल की उम्र से सेवा कार्य में जुटी हैं पलक मुच्छल, शादी के बाद पति का मिल रहा भरपूर सहयोग
पलक की वर्ष 2022 में शादी हुई। इस मामले में उनके पति मिथुन ने भी लगातार उन्हें इस सेवा कार्य में मदद की है। पलक का कहना है कि इस मिशन में पति मिथुन का उन्हें लगातार सहयोग मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गायिका पलक मुच्छल इन दिनों अपने सेवा कार्यों के कारण चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे हजारों बच्चों की सर्जरी कराने का नेक काम किया है। पलक ने यह सुंदर पहल हाल-फिलहाल में शुरू नहीं की, बल्कि वे बचपन से ऐसा करती आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पलक जब सात वर्ष की थीं, तब उन्होंने पहली बार सर्जरी के लिए आर्थिक मदद दी थी और तब से आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा।
2022 में हुई शादी और फिर आगे बढ़ा मिशन
पलक की वर्ष 2022 में शादी हुई। इस मामले में उनके पति मिथुन ने भी लगातार उन्हें इस सेवा कार्य में मदद की है। पलक का कहना है कि इस मिशन में पति मिथुन का उन्हें लगातार सहयोग मिला है। गायिका के मुताबिक, 'यह कहने की बात ही नहीं कि उन्होंने मुझे सपोर्ट किया। मेरे पति को यह जानने में बहुत दिलचस्पी रहती है कि मेरे मिशन सेविंग लिटिल हार्ट्स का क्या हो रहा है। मैं हमेशा उनसे अपने सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करती हूं और वे मेरा मार्गदर्शन करते हैं। मुझे प्रेरित करते हैं'।
Pushpa 2: टल सकती है 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज डेट! अल्लू अर्जुन-रश्मिका के प्रशंसक हुए मायूस
पलक ने आगे कहा, 'मेरे कार्य के लिए उनका मेरे साथ रहना और मुझे यह बताना कि मैं सही रास्ते पर चल रही हूं, यह मुझे और ज्यादा प्रेरणा देता है। यह बहुत बड़ी कृपा है कि वे दयालु व्यक्ति हैं। दूसरों के बारे में सोचते हैं और यही कारण है कि उनके साथ ने मेरी जिंदगी में काफी कुछ जोड़ दिया है'।
पलक मुच्छल ने मंगलवार 11 जून को अपने मिशन के तहत दिल की बीमारी से जूझ रहे 3000 से ज्यादा बच्चों की सर्जरी कराई है। इसे लेकर पलक ने कहा, '3000 हजार सर्जरी मेरी यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर महसूस होता है। जब इसकी शुरुआत की थी। मैं तब सात साल की थी और अब ये मेरी जिंदगी का एक बड़ा मिशन बन चुका है। अभी भी वेटिंग लिस्ट में मेरे पास करीब 413 बच्चे हैं। मेरा हर कंसर्ट बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए समर्पित होता है। यह उन बच्चों के लिए एक मदद है, जिनके माता-पिता उनकी सर्जरी करा पाने में सक्षम नहीं हैं। मुझे यह अपनी एक जिम्मेदारी लगती है। मैं ईश्वर की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इसके लिए मुझे माध्यम बनाया है'।
Kalki 2898 AD: हॉलीवुड कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट से चुराया गया कल्कि 2898 AD का यह सीन, लोगों ने इसे बताया शर्मनाक