फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pushpa 2 allu arjun Desperate fans await official word amid postponement rumours upset

Pushpa 2: टल सकती है 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज डेट! अल्लू अर्जुन-रश्मिका के प्रशंसक हुए मायूस

Thu, 13 Jun 2024 12:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 13 Jun 2024 12:08 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर ताजा अपडेट यह है कि इसकी रिलीज डेट टल सकती है। इस खबर से अल्लू के फैन काफी निराश हो गए हैं। इस खबर से उनकी बेचैनी इतनी बढ़ गई है कि वे फिल्म मेकर्स से इसकी सही जानकारी की उम्मीद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Pushpa 2 allu arjun Desperate fans await official word amid postponement rumours upset
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना दोनों ही सितारें अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के ट्रेलर और गाने की रिलीज के बाद से ही इसको लेकर प्रशंसकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। 'पुष्पा 2' टॉलीवुड की इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन अभिनीत यह भारतीय फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को लेकर यह जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म की रिलीज डेट को किन्हीं कारणों की वजह से टाला जा सकता है और इसे 15 अगस्त की जगह आगे की किसी तारीख पर रिलीज किया जाएगा। इस बात से अल्लू और रश्मिका के फैंस बेहद मायूस हो गए हैं।
विज्ञापन


टल सकती है 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट
सोशल मीडिया पर जमकर यह अफवाहें फैल रही हैं कि फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट टल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के प्रोडक्शन का काम अभीतक पूरा नहीं हुआ है, जिसकी वजह से निर्माता सुकुमार से प्रोडक्शन में तेजी लाने को कहा जा रहा है। एक वजह यह भी है कि रिलीज से पहले फिल्म का प्रचार होना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


फैंस हुए निराश
बढ़ती अटकलों के बावजूद, प्रोडक्शन 'पुष्पा 2' के मेर्कस की ओर से अभीतक इस बात को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, जिससे प्रशंसक चिंतित और असमंजस में हैं। अल्ली अर्जुन के प्रशंसक इस दुविधा में फंसे हुए है कि फिल्म की रिलीज डेट की खबर एक अफवाह है या फिर सच्चाई। वह इसकी रिलीज डेट को लेकर फिल्म मेकर्स से इसकी आधिकारिक बयान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसे माइथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। अल्लू और रश्मिका के अलावा फहाद फासिल, अनसूया भारद्वाज, ब्रह्माजी, सुनील और राव रमेश भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का धमाकेदार संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।
Fardeen Khan: कैसे मिला था फरदीन खान को 'हीरामंडी' में 'वली' का किरदार, बोले- चुनौतीपूर्ण समय रहा..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed