फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   palak muchhal breaks silence on palash smriti wedding postponed family reaction

'परिवारों ने बहुत कुछ झेला', पलाश-स्मृति मंधाना की शादी टलने पर पहली बार बोलीं बहन पलक; हालातों पर किया खुलासा

Thu, 04 Dec 2025 08:38 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 04 Dec 2025 08:38 PM IST
सार

Palak Muchhal on Palash-Smriti Wedding Postponed: पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टलने के बाद से ही ये मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब पहली बार पलाश की बहन पलक ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन
palak muchhal breaks silence on palash smriti wedding postponed family reaction
पलक मुछाल - फोटो : एक्स

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिशियन पलाश मुछाल की शादी अचानक टलने के बाद परिवारों की तरफ से इस मामले पर ज्यादा बात नहीं की जा रही थी। खासकर अगर बात पलाश की बहन और सिंगर पलक मुछाल की करें तो। हालांकि अब पलक ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। पलक ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ सप्ताह उनके परिवार के लिए बेहद तनावपूर्ण रहे हैं और सभी हालात के बीच सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा पलक ने क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन


पलक मुछाल ने क्या कुछ कहा?
पलक मुछाल ने फिल्मफेयर से बातचीत में कहा कि परिवार ने हाल ही के दिनों में ऐसा दौर देखा है जिसे शब्दों में बयां कर पाना आसान नहीं है। हालांकि उन्होंने स्मृति मंधाना का नाम लिए बिना ही यह इशारा कर दिया कि दोनों परिवारों पर अचानक हुए घटनाक्रम का गहरा असर पड़ा है। पलक ने कहा, 'हम बस यही सोचते हैं कि जितना हो सके पॉजिटिव रहें और लोगों तक भी वही एनर्जी पहुंचाएं।' यह बयान उस समय सामने आया है जब स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल दोनों ही पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं और सोशल मीडिया पर सिर्फ एक नजर वाली इमोजी लगाकर अपनी स्थिति का हल्का संकेत दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)




यह खबर भी पढ़ें: Dhurandhar: दिल्ली-मुंबई में कैंसल हुए 'धुरंधर' के प्रेस शो, बताई यह वजह; आई-मैक्स वर्जन में भी हो सकता है झोल

शादी टलने के बाद बढ़ा विवाद
24 नवंबर को होने जा रही इस हाई-प्रोफाइल शादी के अचानक रुकवे से सभी चौंक गए। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया कि स्मृति मंधाना के पिता को अचानक हार्ट अटैक आने के कारण शादी स्थगित करनी पड़ी। लेकिन इसके लगभग साथ ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं फैल गईं कि पलाश और स्मृति के बीच सब ठीक नहीं था और रिश्ते में दरार आई है।

इस बीच स्मृति ने पलाश के साथ ली गई अपनी शादी-संबंधी सभी तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दीं, जिससे लोगों की शंकाएं और भी गहरी हो गईं। हालात तब और जटिल हो गए जब इंटरनेट पर पलाश पर ‘चीटिंग’ के आरोप लगाए जाने लगे। हालांकि न ही स्मृति और न ही पलाश ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

आश्रम में दिखे पलाश
शादी टलने के कुछ दिन बाद पलाश मुछाल वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे। यहां वो मास्क लगाए हुए भक्तों के बीच बैठे दिखाई दिए। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इसे पलाश के मानसिक शांति की तलाश का संकेत माना।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)




परिवार अभी भी उबर रहा है
इसी बीच पलक मुछाल ने साफ कहा कि परिवार एक कठिन दौर से गुजर चुका है और फिलहाल हर कोई सिर्फ स्थिरता और शांति चाहता है। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि इस समय दोनों परिवारों को थोड़ा स्पेस दिया जाए। कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी और क्या दोनों फिर से शादी की योजनाओं पर लौटेंगे- इस पर फिलहाल किसी ने कुछ नहीं कहा है। लेकिन पलक के बयान से इतना जरूर साफ हो गया है कि इस पूरे मामले ने परिवारों को अंदर तक झकझोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed