फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   dhurandhar movie review shows cancelled live updates ranveer singh legal issues runtime first shows cancelled

Dhurandhar: दिल्ली-मुंबई में कैंसल हुए 'धुरंधर' के प्रेस शो, बताई यह वजह; आई-मैक्स वर्जन में भी हो सकता है झोल

Thu, 04 Dec 2025 07:53 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 04 Dec 2025 07:53 PM IST
सार

Dhurandhar Press Shows Got Cancelled: फिल्म 'धुरंधर' के दिल्ली और मुंबई में गुरुवार को होने वाले प्रेस शोज को कैंसल कर दिए गए हैं। इसके पीछे क्या वजह बताई गई है, चलिए जानते हैं इस खबर में।

विज्ञापन
dhurandhar movie review shows cancelled live updates ranveer singh legal issues runtime first shows cancelled
धुरंधर - फोटो : एक्स

विस्तार

रणवीर सिंह लगभग दो साल बाद बड़े पर्दे पर अपनी दमदार वापसी करने जा रहे हैं और उनकी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर उत्साह चरम पर है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई-एक्शन ड्रामा रिलीज से पहले ही कई वजहों से सुर्खियों में रहा- कानूनी चुनौतियां, लंबी रनटाइम, रिकॉर्डतोड़ बज और अब प्रेस शो के रद्द होने की खबरें भी इन्हीं में शामिल हो गई हैं।

विज्ञापन


तकनीकी समस्या के चलते रद्द हुए शोज
गुरुवार को कई सिनेमाघरों से जानकारी आई कि तकनीकी समस्या के चलते प्रेस शो कैंसल कर दिए गए हैं। इसके बाद फिल्म देखने आए लोगों में काफी नाराजगी देखी गई, हालांकि फिल्म को लेकर आश्वासन दिया गया कि रिलीज होने के बाद शो सामान्य रूप से जारी रहेंगे। 

विज्ञापन

dhurandhar movie review shows cancelled live updates ranveer singh legal issues runtime first shows cancelled
धुरंधर - फोटो : एक्स
आई-मैक्स वर्जन में भी हो सकती है देरी 
इतना ही नहीं, फैंस को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का आई-मैक्स वर्जन देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि फिल्म का आई-मैक्स कंटेंट समय पर डिलीवर नहीं हो सका है। फिल्म की टीम इस समस्या को जल्द से जल्द हल करने में जुटी हुई है। एक सूत्र ने 'बॉलीवुड हंगामा' को बताया, 'धुरंधर के आई-मैक्स कंटेंट की डिलीवरी में देरी हो गई है। मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि शुक्रवार को यह कंटेंट आई-मैक्स थिएटर्स तक नहीं पहुंच पाएगा। इसलिए थिएटर्स को शुक्रवार के लिए आई-मैक्स प्रॉपर्टीज में फिल्म का नॉन-आईमैक्स वर्जन चलाने को कहा गया है। हालांकि टीम समय के खिलाफ काम कर रही है ताकि ऐसा न हो। इसलिए संभावना है कि आई-मैक्स वर्जन शुक्रवार शाम से सिनेमाहॉल में चलना शुरू हो जाए, मगर ज्यादा उम्मीद यही है कि कंटेंट शनिवार को ही उपलब्ध हो पाएगा। गुरुवार देर रात तक इस बारे में और साफ जानकारी मिल सकेगी।'

रणवीर सिंह का 15 साल के करियर में बड़ा पड़ाव
दिसंबर में 15 साल पूरे कर रहे रणवीर सिंह के लिए ‘धुरंधर’ खास मायने रखती है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही इंटरनेट पर आग लगा दी थी। कमाल की एक्शन सीक्वेंस, इमोशन्स और सस्पेंस से भरे फ्रेम ने दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया।

 
विज्ञापन

dhurandhar movie review shows cancelled live updates ranveer singh legal issues runtime first shows cancelled
धुरंधर - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'धुरंधर' की स्टारकास्ट
फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। कहानी को गुप्त रखा गया है, लेकिन ट्रेलर से संकेत मिलता है कि यह कथा वास्तविक घटनाओं, राजनीतिक तनाव और गुप्त ऑपरेशंस से प्रेरित हो सकती है। कई लोग इसे पाकिस्तान के कराची में किए गए ऑपरेशन लायरी से जोड़कर देख रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 'रामायण' के लक्ष्मण के बेटे संग शादी करने जा रहीं ये मुस्लिम अभिनेत्री, देखें हल्दी सेरेमनी से आए खास वीडियोज

फिल्म को लेकर कानूनी विवाद
कुछ समय पहले फिल्म को लेकर आरोप लगाए गए कि यह शहीद मेजर मोहित शर्मा के जीवन से मिलती-जुलती है। मेजर शर्मा के परिवार ने अदालत में शिकायत दर्ज करवाई कि फिल्म बिना अनुमति उनके जीवन पर आधारित प्रतीत होती है। दिल्ली हाई कोर्ट ने इन आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए CBFC को फिल्म दोबारा जांचने का निर्देश दिया। पुनरीक्षण के बाद बोर्ड ने साफ कर दिया कि ‘धुरंधर’ पूरी तरह काल्पनिक है और किसी भी वास्तविक व्यक्ति पर आधारित नहीं है। इससे फिल्म की रिलीज का रास्ता अंतिम रूप से साफ हुआ।
विज्ञापन

dhurandhar movie review shows cancelled live updates ranveer singh legal issues runtime first shows cancelled
धुरंधर - फोटो : यूट्यूब
भारतीय सिनेमा की 17 साल में सबसे लंबी फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है और इसकी कुल अवधि 3 घंटे 34 मिनट 01 सेकंड बताई गई है- जो इसे पिछले 17 वर्षों में रिलीज हुई सबसे लंबी हिंदी फिल्म बनाती है।
पहला हिस्सा 2 घंटे 4 मिनट, जबकि दूसरा हिस्सा 1 घंटा 28 मिनट का बताया जा रहा है। फिल्म का संगीत भी काफी ध्यान खींच रहा है। शश्वत सचदेव द्वारा बनाए गए साउंडट्रैक में पुराने गीतों का आधुनिक अंदाज में रीक्रिएशन भी है- जैसे 'ना दिल दे परदेसी नू' और 'इश्क जलाकर', जिसने युवाओं में खासा प्रभाव छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed