फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Padma Shri awardee String Instrumentalist And Actor Darshanam Mogilaiah Passes Away

Padma Shri Awardee Darshanam Mogilaiah Passes Away: दर्शनम मोगिलैया का निधन, डूब गया संगीत जगत का एक सितारा

Thu, 19 Dec 2024 04:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 19 Dec 2024 04:02 PM IST
सार

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित तार वाद्य यंत्रवादक दर्शनम मोगिलैया का 19 दिसंबर 2024 की सुबह निधन हो गया। उनकी आयु 67 वर्ष थी। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे।

विज्ञापन
Padma Shri awardee String Instrumentalist And Actor Darshanam Mogilaiah Passes Away
दर्शनम मोगिलैया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

संगीत जगत के लिए इस समय काफी मुश्किल दौर चला है। तबला वादक जाकिर हुसैन के बाद अब खबर आई है कि प्रसिद्ध तार वाद्य यंत्रवादक दर्शनम मोगिलैया का निधन हो गया। उनके जाने से संगीत जगत को काफी क्षति पहुंची है। दर्शनम मोगिलैया लंबे समय से बीमार थे और किडनी की समस्या का इलाज करा रहे थे। आज यानी 19 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन

प्राचीन वाद्ययंत्र को दिलाई राष्ट्रीय पहचान 
तेलंगाना के रहने वाले दर्शनम मोगिलैया एक खास तरह का वाद्य यंत्र किन्नरा बजाते थे। यह तेलंगाना की लोक परंपरा से जुड़ा एक प्राचीन वाद्ययंत्र है। वह इस वाद्ययंत्र को बजाने वाले चुनिंदा लोगों में से एक थे। दर्शनम मोगिलैया ने इस वाद्ययंत्र को देश भर में पहचान दिलाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। साल 2022 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण भारतीय फिल्मों का हिस्सा बने 
साल 2023 की तेलुगू फिल्म 'बालागम' में दर्शनम मोगिलैया नजर आए थे, फिल्म में उनके अभिनय और गीतों को खूब सराहा गया। इस फिल्म के अलावा मोगिलैया ने पवन कल्याण की फिल्म 'भीमला नायक' में भी अपनी आवाज दी थी। इस फिल्म के बाद तेलुगू भाषी दर्शकों के दिलों में उन्होंने खास जगह बना ली। आगे भी दर्शक और श्रोता उन्हें फिल्मों में अभिनय करते हुए और गाते हुए देखना चाहते थे। 

विज्ञापन

किडनी की समस्या से परेशान 
दर्शनम मोगिलैया लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे थे। वह किडनी की समस्या से ग्रस्त थे। इस मुश्किल समय में राज्य सरकार और फिल्म जगत के लोगों ने उनकी काफी सहायता की। तेलंगाना सरकार ने दर्शनम मोगिलैया को आर्थिक मदद की। फिल्म बालागाम के निर्माता-निर्देशक ने भी उनके इलाज का खर्च उठाने में मदद की। लेकिन इतनी कोशिशों के बाद भी वह ठीक ना हो सके, उन्होंने 19 दिसंबर को अंतिम सांस ली। दर्शनम मोगिलैया का अंतिम संस्कार वारंगल में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed