OTT This Week: 'तेहरान' से 'सारे जहां से अच्छा' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार सीरीज और फिल्में
OTT Releases This Week: सिनेमाघरों में इस हफ्ते बहुचर्चित फिल्में दस्तक देने वाली हैं। मगर, ओटीटी पर भी मनोरंजन का जबर डोज मिलने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी पर शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।
विस्तार
यह हफ्ता खास है। आखिर आजादी का पर्व जो है। इस पर्व को खास मनाने के लिए 14 अगस्त को 'वॉर 2' और 'कूली' जैसी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। मगर, जिन्हें वीकएंड पर घर से बाहर निकलने का मन नहीं है और घर पर ही कुछ नया और दिलचस्प देखना है, उनके लिए ओटीटी का शानदार विकल्प है। इस हफ्ते ओटीटी पर बेहद दिलचस्प सीरीज और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। जानिए।
'सारे जहां से अच्छा'
प्रतीक गांधी, सनी हिंदुजा, सुहैल नैयर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और अनूप सोनी जैसे सितारों से सजी सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' 13 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज होगी। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसकी कहानी इंडियन जासूस विष्णु शंकर और आईएसआई एजेंट मुर्तजा मालिक के इर्द-गिर्द है।
'कोर्ट कचहरी'
जैसा कि नाम से ही साफ है यह कोर्टरूम ड्रामा सीरीज है। इसे 13 अगस्त, 2025 से सोनी लिव पर देखा जा सकेगा। इसमें पवन मल्होत्रा, आशीष वर्मा और पुनीत बत्रा जैसे सितारे हैं। यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज है, जो परम माथुर पर आधारित है। सीरीज एक ऐसे युवक की कहानी है, जो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने और एक जर्जर जिला अदालत में वकालत करने के लिए मजबूर है।
तेहरान
यह ओटीटी पर रिलीज होने वाली इस हफ्ते की सबसे चर्चित फिल्म है। आजादी के पर्व 15 अगस्त से एक दिन पहले यह फिल्म रिलीज होगी। जॉन अब्राहम अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म जी5 पर 14 अगस्त से स्ट्रीम होगी। जॉन के अलावा इसमें मानुषी छिल्लर और नीरू बाजवा भी हैं।
'नाइट ऑलवेज कम्स'
यह अमेरिकी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। यह 15 अगस्त को यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसकी कहानी काफी दिलचस्प है। इसमें दिखाया गया है कि एक लड़की किस तरह अपना सबकुछ दांव पर लगाकर अपने घर को बचाना चाहती है।