फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ott releases this week 15 to 21 september 2025 full list movies and web series

OTT Releases: 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से लेकर 'द ट्रायल 2' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहीं यह फिल्में-सीरीज

Mon, 15 Sep 2025 08:49 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 15 Sep 2025 08:49 AM IST
सार

OTT Releases This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते दर्शकों को क्या कुछ खास देखने को मिलेगा। इस वीक कई फिल्में-सीरीज और शोज दस्तक दे रहे हैं।

विज्ञापन
ott releases this week 15 to 21 september 2025 full list movies and web series
ओटीटी रिलीज - फोटो : एक्स

विस्तार

15 से 21 सितम्बर का हफ्ता दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस दौरान अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी। इनमें रोमांच, रहस्य, रोमांस, कॉमेडी और डरावनी कहानियों का भरपूर तड़का है। आइए जानते हैं इस हफ्ते दर्शकों को क्या कुछ खास देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

ott releases this week 15 to 21 september 2025 full list movies and web series
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड - फोटो : इंस्टाग्राम-@netflix_in
बैड्स ऑफ बॉलीवुड
18 सितम्बर को नेटफ्लिक्स पर आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' रिलीज होगी। इसमें बॉबी देओल, राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह शो फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के पीछे छिपे काले सच, नेपोटिज़्म और राजनीति पर रोशनी डालेगा।

द ट्रेजर हंटर्स
मनोरंजन से भरपूर रियलिटी शो 'द ट्रेजर हंटर्स' 15 सितम्बर को जियोहॉटस्टार पर आएगा। इसे सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी और स्काउटओपी होस्ट करेंगे। शो में मुंबई की गलियों और छिपे स्थानों पर खजाने की खोज दिखाई जाएगी।

एलियो
डिज्नी पिक्सार की एनिमेटेड फिल्म एलियो 17 सितम्बर को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसमें अमेरिका फरेरा और जोनस किब्रीब की आवाज़ें सुनाई देंगी। कहानी एक छोटे बच्चे की है जिसे एलियन उठा ले जाते हैं और वह पृथ्वी का प्रतिनिधि बनकर सामने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ott releases this week 15 to 21 september 2025 full list movies and web series
जेन वी सीजन 2 - फोटो : एक्स
जेन वी सीजन 2
लोकप्रिय सीरीज 'द बॉयज' का विस्तार 'जेन वी सीजन 2' 17 सितम्बर को प्राइम वीडियो पर आएगा। इसमें जैज़ सिंक्लेयर, चांस पेरडोमो और लिज़ ब्रॉडवे प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। ये सीरीज जेनेटिक प्रयोगों से बने छात्रों की ताकत और उनके खतरनाक खेल पर आधारित है।

ये खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: ‘गैंग ऑफ वासेपुर को लोग भूल जाएं’, अपनी कल्ट फिल्म को लेकर बड़ी बात कह गए अनुराग कश्यप

द मॉर्निंग शो सीजन 4
मीडिया जगत की सच्चाई पर आधारित शो द मॉर्निंग शो का चौथा सीजन 17 सितम्बर को एप्पल टीवी प्लस पर आएगा। इसमें जेनिफर एनिस्टन, रीज विदरस्पून और बिली क्रुडप मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस बार चैनल की राजनीति और निजी रिश्तों की खींचतान और गहरी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

ott releases this week 15 to 21 september 2025 full list movies and web series
डाकुआं दा मुंडा 3 - फोटो : एक्स
डाकुआं दा मुंडा 3
पंजाबी फिल्म 'डकुआं दा मुंडा 3' 19 सितम्बर को जी5 पर आएगी। इसमें देव खरौद और जपजी खैरा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म एक लेखक की आत्मकथा पर आधारित है जिसमें नशे से जूझते युवा की संघर्षपूर्ण यात्रा दिखाई जाएगी।

हॉन्टेड होटल
डरावनी फिल्म हॉन्टेड होटल 19 सितम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें क्रिस्टिना रिची और फिन वुल्फहार्ड मां-बेटे की भूमिका में नजर आएंगे। यह कहानी एक पुराने होटल में बसे भूत-प्रेत और रहस्यों पर आधारित है।

हाउस मेट्स
19 सितम्बर को जी5 पर आने वाली फिल्म हाउस मेट्स में अपारशक्ति खुराना और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक नवविवाहित जोड़े की है जो नए घर में अजीब घटनाओं और पड़ोसियों की चालों से जूझते हैं।

ott releases this week 15 to 21 september 2025 full list movies and web series
द ट्रायल 2 - फोटो : एक्स
द ट्रायल सीजन 2
अभिनेत्री काजोल की कोर्ट रूम ड्रामा श्रृंखला 'द ट्रायल' का दूसरा सीजन 19 सितम्बर को जियोहॉटस्टार पर आएगा। इस बार काजोल के साथ शिबा चड्ढा और जिशु सेनगुप्ता भी नजर आएंगे। नयनिका सेनगुप्ता अब और बड़े कानूनी संघर्ष और साजिशों से टकराती दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed